भिण्ड, 08 मार्च। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान भिण्ड कार्यालय में संस्थान के उपकेन्द्रों की सभी उपस्थित प्रशिक्षकों तथा छात्राओं की सराहना और प्रेरणा के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जन शिक्षण संस्थान भिण्ड के मुख्य कार्यालय वीरेन्द्र वाटिका लहार रोड भिण्ड में छात्राओं, प्रशिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी जेएसएस उपकेन्द्र के लाभार्थियों एवं प्रशिक्षकों को इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए सौहार्दपूर्वक आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वरोजगार, कौशल विकास तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि जन शिक्षण संस्थान द्वारा ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को सिलाई, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर आदि विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में महिलाओं की भूमिका हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण हो गई है। शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं न केवल अपने परिवार बल्कि समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली कई महिलाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने समाज में समानता, सम्मान और सशक्तिकरण के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान भिण्ड के स्टाफ, प्रशिक्षकों तथा बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान के निदेशक जितेन्द्र कुमार शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी संतोश कुमार दुबे, योगेन्द्र सिंह तोमर, सहायक कार्यक्रम अधिकारी विनोद शर्मा, संतोष गुर्जर, लेखपाल अमित शर्मा, लिपिक अजय सिंह कुशवाह, कंप्यूटर ऑपरेटर दीपेन्द्र चतुर्वेदी, रामवीर, जयप्रकाश, प्रशिक्षिका मिथलेश सोनी, अनीता श्रीवास्तव, रामजानकी, मधू, सविता श्रीवास, साधना वर्मा एवं 65 छात्राएं उपस्थित रही।
Saturday, August 1
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


