फोटो 09 बीएचडी-06
भिण्ड, 09 मार्च। रंग पंचमी के अवसर पर गीता भवन मन्दिर परिसर में कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट भिण्ड द्वारा शपथ ग्रहण एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के वयोवृद्ध सुरेश दीक्षित ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में ओमप्रकाश शुक्ला एवं ट्रस्टी रमेश दुबे रहे।
कार्यक्रम की प्रथम चरण में नवनिर्वाचित संरक्षक ओमप्रकाश शुक्ला को समाज के वरिष्ठ नमो नारायण दीक्षित ने शपथ ग्रहण कराई। तत्पश्चात संरक्षक ओमप्रकाश शुक्ला ने निर्वाचित मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सत्यदेव पांडे, सहायक प्रबंध ट्रस्टी प्रदीप बाजपेई युवराज एवं अन्य ट्रस्टी को शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले ट्रस्टी में सुभाष दुबे, संदीप मिश्रा, श्रवण कुमार पाठक, अमित दुबे, धीरज शुक्ला, मनोज दीक्षित, आनंद शुक्ला रहे।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में उपस्थित वक्ताओं ने होली के महत्व और समाज के विकास पर अपने विचार प्रस्तुत किया। जिसमें मोहित दीक्षित संदीप मिश्रा प्रमुख रहे। इसी क्रम में काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें कवियों ने अपनी हास्य व्यंग एवं होली पर आधारित रचनाओं का पाठ किया। काव्य पाठ करने वाले कवि में प्रदीप दीक्षित, राधा तोमर, सत्यदेव पांडेय, दशरथ सिंह कुशवाह, प्रदीप बाजपेई, अंजुम मनोहर, चेतना शर्मा, इशू त्रिपाठी एवं स्वप्निल शर्मा रहे। समाज के तीसरे एवं अंतिम चरण में सभी उपस्थित जनों ने स्वस्तिवाचन एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ पुष्प होली का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रिंस दुबे एवं कार्यक्रम संयोजक धीरज शुक्ला मंचासीन रहे। संचालन संगठन के ट्रस्टी एवं विधिक सलाहकार श्रवण कुमार पाठक ने किया। समाज के युवा नितिन दीक्षित का जन्म दिवस सनातन रीति एवं वैदिक मंत्र उपचार के साथ सामूहिक रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के एक सैकड़ा से अधिक पुरुष एवं महिला उपस्थित रहे।
Monday, June 1
BREAKING
- आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए हम सबको निभाने होंगे दायित्व : मंत्री शुक्ला
- मंत्री शुक्ला ने किसान भाइयों के साथ किया मन की बात का सामूहिक श्रवण
- अंतर्राष्ट्रीय कथाव्यास ठाकुर पहुंचे दंदरौआ
- प्रकर्ष फाउण्डेशन ने भीषण गर्मी में जरूरतमंद परिवारों को बांटे पानी के मटके
- विशुद्ध सागर महाराज ससंघ का नगर में हुआ ऐतिहासिक मंगल प्रवेश
- श्रीमद् रामकथा में शिव कथा का महत्व बताया, भोलेनाथ ने पार्वती को अंग में विराजमान किया
- सीटू की एकता, संघर्ष, शहादत के 56 साल पूर्ण
- भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अधिकारियों का प्रवास संपन्न

