- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– प्रस्फुटन समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित भिण्ड, 19 मार्च। मप्र जन अभियान परिषद की गठित नवांकुर संस्था स्वावलंबन समाज कल्याण समिति द्वारा ब्लॉक मेहगांव के सेक्टर क्र.4 दंदरौआ की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम ब्लॉक समन्वय जयप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों को समिति संचालन हेतु प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें मप्र जन अभियान परिषद की परिकल्पना, समग्र ग्राम विकास की अवधारणा, संस्थाओं के गठन एवं प्रबंधन तथा प्रस्फुटन समितियों के दस्तावेजीकरण समिति के कार्यों, संस्कार केन्द्र, सूचना केन्द्र, नवांकुर नर्सरी, लेखा-जोखा एवं…
भिण्ड, 19 मार्च। द संस्कार पब्लिक स्कूल परिसर गोहद में पारंपरिक कठपुतली नृत्य की अनूठी सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन संस्कारमय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, अभिभावकों एवं अतिथियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीईओ गोहद श्यामकिशोर भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि एसआरएफ फाउण्डेशन के हेड चैनसिंह किरार एवं अतिथि सुनील जैन उपस्थित रहे। अतिथियों का विद्यालय परिवार ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान नन्हें विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन कैप पहनाकर सम्मानित किया गया। बच्चों की मुस्कान और…
– अटेर ब्लॉक कांगे्रस ने प्रधानमंत्री की नाले की गैस से चाय वाली बात को आजमाने किया प्रदर्शन भिण्ड, 19 मार्च। घरेलू गैस सिलेंडर की लगातार किल्लत एवं बढ़ती कीमतों के विरोध में बुधवार को अटेर विधानसभा के पावई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पिथनपुरा चौराह पर अटेर विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र गुर्जर की मौजूदगी में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजमेर सिंह नरवरिया के नेतृत्व में कांग्रेस ने एक अनूठे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान पर तंज कसते हुए नाली में पाइप डालकर गैस चूल्हा जलाकर चाय बनने का सांकेतिक प्रयास किया, लेकिन प्रधानमंत्री की नाले…
– पिण्डदान कर आंदोलनकारियों ने जताया आक्रोश भिण्ड, 19 मार्च। राष्ट्रीय राजमार्ग-719 पर टोल प्लाजा तोड़फोड़ मामले में पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज होते ही आंदोलनकारियों में आक्रोश भड़क उठा और वे विरोध में सड़कों पर उतर आए। बुधवार को प्रदर्शन के दौरान एक आंदोलनकारी ने सिर मुंडन कराकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने टोल वसूली को अवैध बताते हुए सरकार के रवैए को जमकर कोसा। सोमवार को रोड नहीं तो टोल नहीं, अभियान के तहत टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया गया था। आंदोलनकारियों का कहना है कि हाईवे का चौड़ीकरण और मरम्मत कार्य अधूरा है, इसके बावजूद टोल…
– ओवरलोड डंपर धर्मकांटों पर ओवर रेत खाली कर यूपी भेजते थे माल भिण्ड, 19 मार्च। जिले के फूप क्षेत्र में बुधवार सुबह खनिज विभाग की टीम ने अवैध रेत कारोबार पर कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन धर्मकांटों पर जमा रेत को जब्त कर लिया है। बताया गया है कि ओवरलोड डंपर धर्मकांटों पर ओवर रेत खाली कर यूपी भेजते थे। जानकारी के अनुसार भिण्ड-इटावा मार्ग पर चंबल पुल से ओवरलोड रेत से भरे डंपरों के निकलने पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश प्रशासन ने प्रतिबंध लगा रखा है। इसके चलते डंपर चालक धर्मकांटों पर वजन कराने के दौरान अपनी…
भिण्ड, 19 मार्च। बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंचकर मारपीट करने के मामले में न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए एक वर्ष के सश्रम कारावास एवं एक हजार रुपए अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। जिला अभियोजन मीडिया सेल के अनुसार यह मामला थाना फूप क्षेत्र का है। घटना 19 अक्टूबर 2019 की बताई गई है। फरियादी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन को कोचिंग जाते समय वीरेन्द्र नगर निवासी संदीप सोनी लगातार परेशान करता था। पीड़िता ने यह बात अपने भाई को बताई, जिसके…
– जिपं अध्यक्ष ने एचपीवी वैक्सीन जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना भिण्ड, 19 मार्च। जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पंचायत भिण्ड अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया ने सीएमएचओ कार्यालय भिण्ड में संचालित जिला ई-वेक्सीन स्टोर से एचपीवी वैक्सीन जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया ने कहा कि उन्होंने स्वयं अपनी बच्ची को एचपीवी वैक्सीन लगवाई है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। यह एक सुरक्षित और प्रभावी टीका है, जो सर्वाइकल कैंसर से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से…
आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना एवं समस्याओं का त्वरित समाधान करना सरकार का उद्देश्य : मंत्री शुक्ला
– संकल्प से समाधान अभियान के तहत रौन में ब्लॉक स्तरीय शिविर आयोजित – हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ, दी गई योजनाओं की जानकारी भिण्ड, 19 मार्च। शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे संकल्प से समाधान अभियान 2026 के अंतर्गत बुधवार को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में जनपद पंचायत रौन स्थित शा. उत्कृष्ट उमावि रौन परिसर में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा, सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, एसडीएम लहार विजय सिंह यादव, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं को…
– कांग्रेस ने जन आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर दर्ज हुए प्रकरण को खत्म करने की मांग की भिण्ड, 19 मार्च। ग्वालियर-भिण्ड-इटावा नेशनल हाईवे-719 को लेकर 16 मार्च को बरेठा टोल प्लाजा पर अखिल भारतीय संत समिति के जिलाध्यक्ष संत कालीदास महाराज, संत हरिनिवास अवधूत जी महाराज (चिलोंगा वाले), संत डॉ. शिवप्रताप महाराज (त्रिमूर्ति धाम),पायलेट बाबा, कुण्डेश्वर महाराज आदि संत समाज के नेतृत्व में सभी संत समाज, समाजसेवी, पूर्व सैनिक, कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दल के (भाजपा को छोड़कर) और समाज के सभी वर्गों द्वारा टोल फ्री (रोड नहीं तो टोल नहीं) जन आंदोलन के तहत विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया।…
भिण्ड, 19 मार्च। क्षेत्र की स्वच्छता और सुंदरता को बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने बुधवार को शहर के ऐतिहासिक गौरी सरोवर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरोवर के चारों ओर फैली गंदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए नगर पालिका के अधिकारियों को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करने के कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक कुशवाह ने सरोवर के घाटों और आस-पास के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी…

