भिण्ड, 09 मार्च। गोहद थाना क्षेत्रांतर्गत सीएम राइज माध्यमिक विद्यालय 2 (राजछवि खुरासिया) विद्यालय के केम्पस से टमटम में 6 बोरी गेहूं लोडिंग होकर ऐंचाया रोड पर जा रहा था। तभी स्थानीय लोगों ने पूरे मामले का वीडियो बना लिया।और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और डायल 112 पर सूचना दे दी।
सूचना लगते ही डायल 112 ने मौके पर पहुंचकर टमटम को थाने लेकर पहुंचे। जहां शिक्षा विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है। उक्त गेहूं मिड डे मील (पीडीएस) का बताया गया है। फरियादी दिलशाद पुत्र शमशाद खां ने एसडीएम को शिकायती आवेदन देकर बताया कि उक्त विद्यालय में शिक्षक बृजमोहन शर्मा प्रधानाध्यापक के रूप में पदस्थ है। बृजमोहन शर्मा द्वारा विद्यालय में पढ़ने वाले गरीब छात्रों के लिए शासन द्वारा संचालित योजना मध्यान्ह भोजन के लिए अन्न सामाग्री का उपयोग छात्रों के भोजन में न करते हुये अवैध लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से उस शासन द्वारा भेजी गई अन्य सामाग्री को विक्रय कर एवं अपने निजी रूप से उपयोग कर खुर्द-बुर्द किया जा रहा है और शासन को क्षति पहुंचाई जा रही है। सोमवा को दोपहर 3 बजे शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्र.2 नया बस स्टेण्ड गोहद से गेहूं के करीब 7-8 बोरे टमटम में रखकर अपने घर स्थित वार्ड क्र.5 जेल रोड गोहद ले जाया जा रहा था, जिसका प्रार्थी अपने मोबाईल में वीडियो विद्यालय से निकलते हुए आरोपी बृजमोहन शर्मा के घर तक पहुंचने का बनाया गया है, उसके बाद प्रार्थी द्वारा डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर से डायल 112 वाहन से पुलिस ने आकर चोरी किए जा रहे गेहूं के बोरे मय टमटम एवं विद्यालय के चपरासी ओमप्रकाश माहौर को लेकर थाने पहुंचे। जहां शिक्षा विभाग से बीएसी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
Friday, May 29
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


