📝पण्डित दीपक चौधरी 📞9826231755
भिण्ड, 09 मार्च। मप्र शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय बल्लभ भवन भोपाल के पत्र 8 अगस्त 2014 एवं 2 सितंबर 2024 में दिए गए निर्देश अनुसार मप्र के आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन के लिए वर्ष में 52 रविवार के अतिरिक्त शेष 13 दिवस का अवकाश स्थानीय परिस्थितियों अनुसार घोषित करने के पालन में भिण्ड जिले के अधीनस्थ आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए वर्ष 2026 में अवकाश घोषित किए गए हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास भिण्ड ने आदेश जारी कर कहा है कि 21 मार्च शनिवार को ईद-उल-फितर, 27 मई बुधवार को ईदुज्जुहा, 26 जून शुक्रवार को मोहर्रम, 29 जुलाई बुधवार को गुरू पूर्णिमा, 26 अगस्त बुधवार को मीलाद-उन-नवी, 28 अगस्त शुक्रवार को रक्षाबंधन, 4 सितंबर शुक्रवार को जन्माष्टमी, 20 अक्टूबर मंगलवार को दशहरा (विजयदशमी), 29 अक्टूबर गुरुवार को करवाचौथ पर्व, 9 नवंबर सोमवार को गोवर्धन पूजा, 11 नवंबर बुधवार को दीपावली का दूसरा दिन (भाईदूज) को एक-एक दिवस का अवकाश घोषित किया गया है।

