- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 21 मार्च। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के गर्भ कल्याणक का पावन प्रसंग अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान के गर्भावतरण की दिव्य कथा का श्रवण कर पुण्य अर्जित किया। कथा के अनुसार जब वाराणसी के राजा अश्वसेन और रानी वामा देवी के गर्भ में भगवान पार्श्वनाथ का अवतरण हुआ, तब समस्त वातावरण मंगलमय हो उठा। चैत्र माह में हुए इस दिव्य अवतरण के समय रानी वामा देवी ने 16 शुभ स्वप्न देखे, जो एक तीर्थंकर के आगमन का संकेत माने जाते हैं। गर्भ कल्याणक के दौरान अद्भुत चमत्कार…
– भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग भिण्ड, 21 मार्च। मालनपुर नगर के मानसरोवर होटल में शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस केवल भ्रम फैलाकर लोगों को गुमराह कर रही है, जिसका कोई औचित्य नहीं है। भाजपा प्रशिक्षण महा अभियान के माध्यम से कार्यशालाएं आयोजित कर अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत करने में जुटी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ओपीएस भदौरिया ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान वैचारिक रूप से कार्यकर्ताओं को मजबूत करते हुए पार्टी के साथ जोड़ने…
भिण्ड, 21 मार्च। सरस्वती शिशु मन्दिर लहार में नगर के पूर्व छात्रों एवं आचार्य परिवार का सम्मेलन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रांत संगठन मंत्री निखिलेश महेश्वरी एवं एसडीएम लहार विजय सिंह यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिसमें पूर्व छात्रों ने अपने विद्यालय जीवन के अनुभव साझा किए, जिससे वातावरण भावनात्मक एवं प्रेरणादायी बन गया। पूर्व छात्रों ने अपनी पिटाई से लेकर पढ़ाई तक का अनुभव साझा किया। अतिथियों का स्वागत पूर्व छात्र एवं सह सचिव मोनू उपाध्याय एवं…
– दुर्घटना होने पर जिले में 16 प्राईवेट नर्सिंग होम सेवा प्रदान करने हेतु चिन्हित भिण्ड, 21 मार्च। सड़क दुर्घटनाओं के दौरान गोल्डन अवर (दुर्घटना के बाद का पहला घंटा) में पीड़ितों की जान बचाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा सड़क दुर्घटना पीड़ितों का नकदी रहित उपचार स्कीम (पीएम राहत) शुरू की गई है। इस योजना के तहत अब दुर्घटना का शिकार हुए किसी भी व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती होने के लिए तुरंत पैसों की चिंता नहीं करनी होगी। प्रत्येक पीड़ित को दुर्घटना की तारीख से 7 दिनों तक अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। योजनांतर्गत…
– हितग्राहियों को उमूदु पर पीओएस मशीन में दो बार अपना अगूंठा लगाकर करना होगा बॉयोमेट्रिक सत्यापन भिण्ड, 21 मार्च। जिला आपूर्ति अधिकारी भिण्ड सुनील कुमार बोहित ने बताया कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग भोपाल द्वारा वर्तमान में एनएफएसए अंतर्गत समस्त पात्र परिवारों को शासन द्वारा मार्च एवं अप्रैल माह की राशन सामग्री एक साथ वितरित कराई जा रही है। इसके लिए हितग्राही उचित मूल्य दुकानों पर लगायी गयी पीओएस मशीन से एक बार मार्च माह के लिए तथा दूसरी बार अप्रैल माह के लिए इस प्रकार कुल दो बार पीओएस मशीन पर अपना अगूंठा/ फिंगर लगाकर…
– 28 मार्च रहेगी आवेदन करने की अंतिम तिथि – 2 अप्रैल को लॉटरी के माध्यम से मिलेगा प्रवेश भिण्ड, 21 मार्च। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के अंतर्गत सत्र 2026-27 में निजी स्कूलों की प्रथम प्रवेशित कक्षा में नि:शुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 मार्च से प्रारंभ हो गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च निर्धारित की गई है। आरटीई पोर्टल पद पर ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रारूप एवं निर्देश उपलब्ध कराए गए हैं। निजी विद्यालय में नि:शुल्क प्रवेश के लिए आवेदकों का चयन, ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से 2 अप्रैल को किया जाएगा। डिप्टी कलेक्टर…
– राकेश अचल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुझे नहीं जानते, लेकिन मैं उन्हें जानता हूं। वे मुझे जानें ये जरूरी नहीं, किंतु मैं उन्हें जानूं ये ज्यादा जरूरी है। चूंकि मैं मोहन यादव को जानता हूं इसलिए उनको लेकर चिंतित भी रहता हूं। इसी चिंता के चलते मैं मोहन बाबू का अहित होते नहीं देख सकता। मोहन बाबू उड़न-छू मुख्यमंत्री हैं। वे पिछले दो साल तीन महीने में कितने दिन हवाई जहाज और हैलीकॉप्टर में रहे, कितने दिन/ रात भोपाल में रहे? इस सबका हिसाब मैं पिछले दिनों दे चुका हूं। मुख्यमंत्री के रूप में यादव जी की…
– मंत्री राकेश शुक्ला ने मेहगांव में तालाब पर किया श्रमदान भिण्ड, 20 मार्च.मनीष दुबे। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मेहगांव में वनखण्डेश्वर मन्दिर तालाब पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ श्रमदान किया। इस अवसर पर मंत्री शुक्ला ने तालाब की सफाई एवं संवर्धन कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई, उनका यह कदम जल संरक्षण की दिशा में एक सशक्त संदेश है, जो स्थानीय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करता है। श्रमदान के बाद सभा को संबोधित करते हुए मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान मप्र सरकार…
– विश्व गौरैया दिवस पर सुप्रयास द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित भिण्ड, 20 मार्च.मनीष दुबे। अंतर्राष्ट्रीय गौरैया दिवस के अवसर पर जिले में गौरैया संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु शा. संदीपनी सीएम राइज स्कूल कॉटनजीन में सामाजिक संस्था सुप्रयास द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य गौरैया पक्षी के घटते अस्तित्व के प्रति जागरूक करना तथा इसके संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य नरेश सिंह भदौरिया ने बताया कि आधुनिक जीवनशैली, शहरीकरण, मोबाइल टावरों की बढ़ती संख्या तथा पेड़ों की कटाई के कारण गौरैया की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। उन्होंने…
– जिले में अचानक मौसम बदला, बारिश के आसार भिण्ड, 20 मार्च। जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच अब मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। जबकि मौसम में ठंडक आ गई है लेकिन बूंदाबांदी से किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि उनकी फसलें खेतों में पकी खड़ी हुई हैं। मौसम में आए इस बदलाव के पीछे मध्य प्रदेश में सक्रिय चक्रवाती प्रभाव को कारण माना जा रहा है। जिले में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और 10 से 12 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से ठण्डी हवाएं चल रही हैं। शुक्रवार को जहां…

