- टीएमसी ने मदरसों के लिए खर्च किए 6 हजार करोड़, विकास पर नहीं दिया ध्यान
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रिकेटर अमय खुरासिया की पुस्तक 74 वर्ष बाद का किया विमोचन
- राहुल गांधी ने किया रन फॉर अंबेडकर के जरिए संविधान बचाने का आह्वान
- सुरों की मल्लिका आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर
- मनीषा सुयल बनीं राइजिंग स्टार स्टेट ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की रतलाम अध्यक्ष
- भगवान परशुराम के जन्मोत्सव एवं चल समारोह को लेकर मालनपुर में बैठक आयोजित
- बेहतर प्रशिक्षण से ही फील्ड कार्य अधिक सुगम एवं प्रभावी होगा : अपर कलेक्टर
- विधायक देसाई ने पीड़ित किसानों को दिया मदद का भरोसा
Author: Jagran Today
मौ, 28 दिसम्बर। पीएमश्री शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मौ की छात्रों को एक्सपोजर विजिट एवं औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय की 200 छात्राएं ने भ्रमण कार्यक्रम में भाग लिया। विक्रांत विश्वविद्यालय ग्वालियर, शनिचरा मन्दिर, बटेश्वर, पढ़ावली, मितावली, मप्रा टूरिस्ट जगह पर भ्रमण कराया गया। यूनिवर्सिटी में छात्राओं को कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी, सेमिनार कार्यक्रम किया गया। शनिदेव के दर्शन, बटेश्वर, पढ़ावली, मितावली, ऐतिहासिक धरोहर का भ्रमण कर छात्राओं को जानकारी दी गई। शनिवार को सुबह 9:30 बजे भ्रमण पर जाने वाली छात्राओं की बसों को रवाना किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद मौ अध्यक्ष वंदना-सज्जन सिंह यादव…
भिण्ड, 28 दिसम्बर। दबोह के वार्ड क्र.9 निवासी कल्लू पठान को विकलांग संघ का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जन-प्रतिनिधि और समाजसेवियों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता मण्डल महामंत्री रावसाहब गुर्जर ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने फूल-माला पहनाई। भाजपा नेता ने कहा कि उनके नेतृत्व में विकलांग समाज की समस्याओं का निराकरण होगा और संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उधर पठान ने सभी का आभार व्यक्त किया और समस्या को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना अपनी जिम्मेदारी बताई। इस अवसर पर रामेश्वर जहाज, संजय राठौर,…
भिण्ड, 28 दिसम्बर। भाजपा के नव नियुक्त मण्डल अध्यक्ष शिवकुमार गोस्वामी का बाल कल्याण समिति जिला भिण्ड के अध्यक्ष अनुजकांत उदैनिया (प्रथम सत्र न्यायाधीश शक्ति प्राप्त मजिस्ट्रेट) ने रेस्ट हाउस पर पहुंच कर स्नेहिल मुलाकात कर बधाई दी। युवामोर्चा से गोविंद बघेल, सतपाल बघेल ने गोस्वामी को शॉल श्रीफल देकर माला पहनकर स्वागत किया। इस मौके पर अरविन्द कौरव, पवन मुद्गल, गोविन्द बघेल, सत्यपाल बघेल, भाजपा नेता बालाजी गुर्जर छान, चरण सिंह यादव, भूरे यादव, कल्लू पठान मौजूद रहे।
भिण्ड, 28 दिसम्बर। स्थानीय रेस्ट हाउस दबोह में भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष शिवकुमार गोस्वामी के नेतृत्व में शिष्टाचार बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेन्द्र दुधारिया सहित समस्त पार्षद उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में नगर परिषद की पूरी टीम ने नवनियुक्त अध्यक्ष का पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसके प्रत्युत्तर में मंडल अध्यक्ष शिवकुमार गोस्वामी ने परिषद के सभी सदस्यों को भाजपा की विकासवादी नीतियों का प्रतीक ‘पार्टी पट्टिकाÓ पहनाकर उनका अभिनंदन किया और संगठन के प्रति उनके समर्पण के लिए धन्यवाद दिया। बैठक के पश्चात सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने देश के यशस्वी…
भिण्ड, 28 दिसम्बर। आलमपुर के समीप प्रसिद्ध कामाक्षा देवी मन्दिर पर विशाल एक दिवसीय वार्षिक मेले का आयोजन 29 दिसंबर को किया जाएगा। मेले में लगने के लिए लगभग एक दर्जन झूले और अन्य दुकानें पहुंच चुकीं हैं। यहां बता दें कि प्रतिवर्ष पौष माह की नवनीं को कीमाक्षा देवी मन्दिर पर मेले का आयोजन किया जाता है और यह आयोजन पिछले सत्तर साल से ज्यादा समय से लगता हुआ चला आ रहा है। मेले में आलमपुर के अलावा दबोह, लहार, सेवढ़ा, इंदरगढ़, भाण्डेर, समथर समेत दूरदराज के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें लगाने के लिए पहुंच चुके हैं। मेले में आलमपुर…
भिण्ड, 28 दिसम्बर। आलमपुर थानांतर्गत गांगेपुरा गांव में शनिवार-रविवार की रात एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांगेपुरा गांव निवासी सुमन उर्फ सीता बघेल उम्र 26 वर्ष पत्नी करन सिंह बघेल ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर बने कमरे में फांसी लगा ली। कमरे में मृतका के साथ ही उसकी नौ वर्षीय भांजी सोई हुई थी, जिसने सुबह उठकर कमरे का दरवाजा खोला और परिजनों को घटना के बारे में बताया। जब परिजन कमरे में पहुंचे तो सुमन को फांसी से…
– जिले के संबंधित क्षेत्रों में मतदान दिवस 29 दिसंबर को रहेगा अवकाश भिण्ड, 28 दिसम्बर। नगरीय निकाय एवं पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष 2025 (उत्तरार्द्ध) हेतु निर्वाचन संपन्न होना है। मप्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल की अधिसूचना 24 दिसंबर एवं मप्रा राज्य निर्वाचन आयोग का पत्र 10 दिसंबर द्वारा संबंधित नगरीय निकाय एवं पंचायतों निर्वाचन क्षेत्रों में निवास करने वाले शासकीय/ अर्द्ध शासकीय/ शासकीय निगमों के कर्मचारियों/ अधिकारियों को सामान्य अवकाश तथा पराक्राम्य लिखित अधिनियम (निगोशिएबल इंस्ट्रमेंटस एक्ट) अंतर्गत मतदान के दिन जिलों के संबंंिधत क्षेत्रों में एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया…
– राकेश अचल सीमा से लगे बांग्लादेश से अच्छी खबरें नहीं आ रही हैं। अगस्त 2024 के बाद बांग्लादेश एक बार फिर से भी हिंसा और नफरत की आग में झुलस रहा है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं को निशाना बनाया जा रहा है। ठीक उसी तरह जैसे भारत में मुसलमान और ईसाई बनाए जाते हैं। हाल में दीपूचंद्र दास और अमृत मंडल की भयावह हत्या कर दी गई। इस बीच त्रस्त बांग्लादेश में फंसे और सताए जा रहे हिन्दू नागरिक आतंक से बचने के लिए भारत से सीमाएं खोलने की गुहार लगा रहे हैं। दुर्भाग्य की बात ये है कि…
गुरूग्निद्विर्जातिनां वर्णाणां ब्रह्मणो गुरू:। पतिरेकोगुरू स्त्रीणां सर्वस्याम्यगतो गुरू:।। (पदम पुं. स्वर्ग खं 40-75) अर्थ : अग्नि ब्राह्मणो का गुरू है। अन्य वर्णों का ब्राह्मण गुरू है। एक मात्र उनका पति ही स्त्रीयों का गुरू है, तथा अतिथि सब का गुरू है। पतिर्बन्धु गतिर्भर्ता दैवतं गुरूरेव च। सर्वस्याच्च पर: स्वामी न गुरू स्वामीन: पर:।। (ब्रह्मवैवतं पु. कृष्ण जन्म खं 57-11) अर्थ- स्त्रियों का सच्चा बंधु पति है, पति ही उसकी गति है। पति ही उसका एक मात्र देवता है। पति ही उसका स्वामी है और स्वामी से ऊपर उसका कोई गुरू नहीं।। भर्ता देवो गुरूर्भता धर्मतीर्थव्रतानी च। तस्मात सर्वं परित्यज्य पतिमेकं…
– हाईवे पर घायलों से मिले महाराज, 29 दिसंबर बरेठा टोल प्लाजा पर होगा संत समागम – कई सामाजिक और भूतपूर्व सैनिक संगठनों का समर्थन भिण्ड, 27 दिसम्बर.मनीष दुबे ग्वालियर-भिण्ड हाईवे सिक्स लेन बनाओ और गौ अभ्यारण की मांग को लेकर संत कालीदास महाराज ने भिण्ड जिले और मालनपुर के आस-पास के ग्रामीण जनों से 29 दिसंबर को सुबह 10 बजे से टोल प्लाजा बरेठा मालनपुर पर होने वाले टोल फ्री आंदोलन और संत समागम में भाग लेने की अपील की। महाराज ने बताया कि सभी संत समाज राम नाम संकीर्तन करेंगे और आम जनता के लिए टोल फ्री करेंगे।…

