भिण्ड, 21 मार्च। सरस्वती शिशु मन्दिर लहार में नगर के पूर्व छात्रों एवं आचार्य परिवार का सम्मेलन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रांत संगठन मंत्री निखिलेश महेश्वरी एवं एसडीएम लहार विजय सिंह यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिसमें पूर्व छात्रों ने अपने विद्यालय जीवन के अनुभव साझा किए, जिससे वातावरण भावनात्मक एवं प्रेरणादायी बन गया। पूर्व छात्रों ने अपनी पिटाई से लेकर पढ़ाई तक का अनुभव साझा किया। अतिथियों का स्वागत पूर्व छात्र एवं सह सचिव मोनू उपाध्याय एवं शिक्षक आकाश दीक्षित, शिवमंगल दुबे, आशीष त्रिपाठी ने श्रीफल एवं पट्टिका पहनाकर किया।
मुख्य अतिथि प्रांत संगठन मंत्री विद्या भारती मध्यभारत प्रांत निखिलेश महेश्वरी ने विद्यालय में पूर्व छात्रों की भूमिका के बारे में अवगत कराया एवं संस्था को आगे लेजाने में उनका महत्व बताया। उन्होंने पूर्व छात्रों को समाज व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में विभाग समन्वयक ग्वालियर मुकुट बिहारी शर्मा, प्रांत संयोजक पूर्व छात्र परिषद मध्यभारत आशुतोष गुप्ता, विभाग संयोजक पूर्व छात्र परिषद ग्वालियर संदीप शर्मा एवं जिला व्यवस्था प्रमुख रामानंद शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह सम्मेलन पूर्व छात्रों को पुन: एक सूत्र में जोड़ने एवं विद्यालय के साथ उनके संबंधों को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रहा। कार्यक्रम की रूप रेखा पूर्व छात्र विशाल दीक्षित ने रखी एवं मंच संचालन पूर्व छात्रा अनादि शुक्ला ने एवं आभार प्रदर्शन पूर्व छात्र मोनू उपाध्याय ने किया। इस मौके पर डॉ. सुधीर राजौरिया, डॉ. विश्वास मुद्गल, डॉ. प्रशांत मुद्गल, प्राचार्य रामजीलाल शुक्ला एवं कार्यक्रम की रूप रेखा रखने वाले आचार्य दिनेश चंद्र दीक्षित, समिति अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, सचिव सत्यप्रकाश गौण, कोषाध्यक्ष श्रीराम उपाध्याय, समिति सदस्य मंडल अध्यक्ष भाजपा लहार सुभाष अग्निहोत्री, अमित अग्रवाल, जिला मंत्री भाजपा चंद्रशेखर उपाध्याय, कोकसिंह चौहान, सुरेश गुप्ता, मुन्ना शुक्ला एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Monday, June 1
BREAKING
- आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए हम सबको निभाने होंगे दायित्व : मंत्री शुक्ला
- मंत्री शुक्ला ने किसान भाइयों के साथ किया मन की बात का सामूहिक श्रवण
- अंतर्राष्ट्रीय कथाव्यास ठाकुर पहुंचे दंदरौआ
- प्रकर्ष फाउण्डेशन ने भीषण गर्मी में जरूरतमंद परिवारों को बांटे पानी के मटके
- विशुद्ध सागर महाराज ससंघ का नगर में हुआ ऐतिहासिक मंगल प्रवेश
- श्रीमद् रामकथा में शिव कथा का महत्व बताया, भोलेनाथ ने पार्वती को अंग में विराजमान किया
- सीटू की एकता, संघर्ष, शहादत के 56 साल पूर्ण
- भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अधिकारियों का प्रवास संपन्न


