भिण्ड, 21 मार्च.मनीष दुबे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड क्षरा अटेर जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत विरगवां रानी में खेत तालब का निरीक्षण किया गया, जिसमें खेत तालब में पिचिंग करने के निर्देश दिऐ गए। तदुपरान्त जिला पंचायत सभागार में 2 बजे सभी विभागों को जल गंगा संवर्धन योजना के कार्यों के निर्देश दिए गए एवं वर्ष 2025 के कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराने निर्देश दिए।
एमजेएस कॉलेज में युवा संगम रोजगार मेला 25 मार्च को
भिण्ड। मप्र शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड द्वारा युवा संगम (रोजगार, अप्रेंटिस तथा स्वरोजगार) मेले का आयोजन 25 मार्च को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में किया जाएगा।
जिसमें क्विक आईटी सालूशन इन कंटलजेंशी ग्वालियर, नीडेक प्रालि नीमराना राजस्थान, एक्सिक बैंक एवं कोटक बैंक गुड़गांव, गोतम सोलर प्रालि हरियाणा, ग्रेट आग्रेनिक डायमंड प्रालि सागर, एलआईसी भिण्ड, भारत पे मर्चेन्ट चंबल संभाग भिण्ड, चेकमेट सिक्योरिटी ग्वालियर, एसआरएफ मालनपुर, जमुना आटो पार्ट्स मालनपुर, कोसमोस प्रालि गुजरात, एमपीएम केवीवी सीएल भिण्ड एवं न्यू मैक्स स्किल एण्ड मेनेजमेंट प्रालि अलवर राजस्थान, आई सेक्ट इन्दौर, सिनोवा गैस ट्रांसमिशन प्रालि राजकोट, पेरेंट कंपनी द्वारा नि.शुल्क शिक्षित आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदक साक्षात्कार के समय 10वीं/ 12वीं एवं स्नातक की मूल अंकसूची एवं अपने समस्त मूल-प्रमाण पत्र सहित एवं पासपोर्ट साइज के तीन फोटोग्राफ लेकर आएं। प्लेसमेंट ड्राइव उपस्थित होने वाले युवकों को कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।


