Author: Jagran Today

भिण्ड, 24 मार्च। महर्षि अरविन्द महाविद्यालय गोहद के प्रांगण में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं गजरथ महोत्सव का आयोजन भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। जिसमे प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंच कर धर्म लाभ ले रहे हैं। भगवान पार्श्वनाथ का केवल ज्ञान, कल्याणक (कैवल्य) ज्ञान और धैर्य की पराकाष्ठा है। दीक्षा के 84वें दिन वाराणसी के पास आश्रमपद उद्यान में ध्यान मग्न पार्श्वनाथ जी पर कमठ (पूर्व जन्म के शत्रु) ने भीषण उपसर्ग (कष्ट) किए, लेकिन वे विचलित नहीं हुए। धरणेन्द्र देव ने उनकी रक्षा की, और पार्श्वनाथ जी को केवल ज्ञान (सर्वज्ञता) प्राप्त हुआ। 30 वर्ष की…

Read More

भिण्ड, 24 मार्च। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि जिले में फसल अवशेष जलाने की घटनाएं घटित हो रही हैं। मृदा और पर्यावरण स्वास्थ्य के लिये इसकी रोकथाम अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि फसल अवशेष जलाने से मृदा पर प्रतिकूल प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में रबी फसल गेहूं की कटाई के बाद फसल अवशेष को जलाना एक आम और चिंताजनक प्रथा है, जिसका उत्पादन और पर्यावरण दोनों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। फसल अवशेष जलाने से मृदा पोषक तत्वों का नुकसान होता है। मिट्टी के पोषक तत्वों के नुकसान के अलावा, मिट्टी के…

Read More

भिण्ड, 24 मार्च। मप्र शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड द्वारा युवा संगम (रोजगार, अप्रेंटिस तथा स्वरोजगार) मेला का आयोजन 25 मार्च को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में किया जाएगा। जिसमें क्विक आईटी सालूशन इन कंटलजेंसी ग्वालियर, नीडेक प्रालि नीमराना राजस्थान, एक्सिक बैंक एवं कोटक बैंक गुड़गांव, गोतम सोलर प्रालि हरियाणा, ग्रेट आग्रेनिक डायमंड प्रालि सागर, एलआईसी भिण्ड, भारत पे मर्चेन्ट चंबल संभाग भिण्ड, चेकमेट सिक्योरिटी ग्वालियर, एसआरएफ मालनपुर, जमुना आटो पार्ट्स मालनपुर, कोसमोस प्रालि गुजरात, एमपीएम केवीवी सीएल भिण्ड एवं…

Read More

– गेहूं उपार्जन कार्य सोमवार से शुक्रवार तक होगा भिण्ड, 24 मार्च। मप्र शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के पत्र 12 मार्च 2026 के निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु जारी नीति के क्रियान्वयन हेतु निर्धारित एसओपी जारी की गई थी। इसमें उपार्जन तिथि को संशोधित करते हुए चंबल संभाग में खरीदी 7 अप्रैल से किए जाने के निर्देश हैं। जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन 7 अप्रैल से प्रारंभ होगा। गेहूं उपार्जन कार्य सोमवार से शुक्रवार सुबह 8 बजे से रात्रि 8…

Read More

एसपी चौहान ने फॉरेंसिक वैन और नए वाहनों को दिखाई हरी झण्डी रीवा, 24 मार्च। पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस मुख्यालय द्वारा रीवा जिले को नवीन और अत्याधुनिक वाहनों की सौगात दी गई है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं एएसपी आरती सिंह ने विधिवत पूजन-अर्चना कर इन वाहनों को विभागीय सेवा के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तकनीकी रूप से सशक्त होगी पुलिस इन नए संसाधनों के शामिल होने से जिले की कानून-व्यवस्था, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया…

Read More

ग्वालियर, 24 मार्च। व्हीआईएसएम ग्रुप आफ स्ट्डीज के अंतर्गत संचालित नर्सिंग एवं पैरामेडिकल महाविद्यालय में विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य टीबी (क्षय रोग) के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना और इसके समय पर उपचार के महत्व को समझाना था। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के पूजन से हुई। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में नर्सिंग एवं पैरामेडीकल के विद्यार्थियों ने अलग-अलग नाट्यों की प्रस्तुति दी। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने टीबी के कारण, लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में सरल…

Read More

ग्वालियर, 24 मार्च। नवदुर्गा श्रीराम लीला सेवा समिति द्वारा रासलीला महोत्सव के अंतर्गत कंस वध लीला के उपरांत श्रद्धालुओं ने अत्यंत उत्साह और भक्ति भाव के साथ दिव्य होली महोत्सव का आनंद लिया। कंस के अत्याचारों से मुक्ति के प्रतीक इस पावन अवसर पर संपूर्ण वातावरण हर्षोल्लास और भक्ति रस से सराबोर हो गया। समिति के अध्यक्ष रणविजय सिंह कुशवाह ने बताया कि रासलीला में कंस वध के बाद अंतिम दिवस भगवान श्रीकृष्ण एवं ग्वाल-बालों द्वारा खेली गई होली की मनमोहक झांकी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंगों की बौछार, भजनों की मधुर ध्वनि और रास-लीला के जीवंत दृश्य…

Read More

– राकेश अचल खाड़ी युद्ध के 24वें दिन एक अच्छी खबर आई कि महाबली अमेरिका ने एक तरफ पांच दिवसीय युद्ध विराम की घोषणा कर दी। मजे की बात ये है कि पहली बार युद्ध विराम से पीड़ित देश इन्कार कर रहा है। खाड़ी युद्ध की वजह से भारत में कोविडकाल जैसे हालात बन गए हैं। मुझे लग रहा था कि ईरान पर हमलाक करने वाले इजराइल और अमेरिका जंग से पीछे नहीं हटेंगे और यदि हटे भी तो युद्ध विराम का ऐलान तेल अबीब या वाशिंगटन के बजाय दिल्ली से होगा, लेकिन ये हो न सका। उल्टे भारत की संसद…

Read More

– सांसद ने लोकसभा में अवैध रेत खनन का मामला उठाया भिण्ड, 23 मार्च। भिण्ड-दतिया सांसद संध्या राय ने सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान लोकसभा में सिंध नदी में हो रहे अवैध उत्खनन का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र के भिण्ड और दतिया जिले सिंध नदी से जुड़े हैं और नदी के किनारे का बड़ा हिस्सा वन विभाग के अंतर्गत आता है। उन्होंने बताया कि सरकार वन और नदियों के संरक्षण के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन कुछ आपराधिक तत्व वन क्षेत्र के जरिए अवैध रेत खनन कर रहे हैं, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा…

Read More

– खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावट खोरों पर कार्रवाई भिण्ड, 23 मार्च.मनीष दुबे। अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन भिण्ड के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने भिण्ड शहर स्थित खण्डा रोड चौराहा में संचालित फास्ट फूड की दुकानों पर बिक रही खाद्य सामग्री की खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से जांच की गई। फूड लैब केमिस्ट आरती शिवहरे ने फास्ट फूड पर बिक रही खाद्य सामग्री में प्रयोग किए जाने वाले खाद्य पदार्थों की मौके पर खाद्य चलित प्रयोगशाला में जांच किए एवं खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा के नियमों की जानकारी देकर, साफ-सफाई व स्वच्छता से खाद्य सामग्री तैयार…

Read More