– जिला समन्वयक एवं सह समन्वयक सर्व सम्मति से चयनित
भिण्ड, 23 मार्च। शहर के गायत्री प्रज्ञापीठ कुम्हरौआ परिसर में अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला भिण्ड की समिति के जिला समन्वयक एवं सह समन्वयक का चयन किया गया। इसमें जिला समन्वय समिति के समन्वयक दायित्व के लिए सुरेन्द्र सिंह चौहान के नाम का प्रस्ताव भानु प्रताप सिंह भदौरिया द्वारा रखा गया, जिसे सभी लोगों ने करतल ध्वनि से समर्थन किया। सह समन्वयक हेतु भानुप्रताप सिंह भदौरिया का नाम का प्रस्ताव सभी लोगों ने सर्व सम्मति से किया।
जिला समन्वय समिति को यह अधिकार दिया गया कि अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु जिला समन्वय समिति की बैठक सात दिवस के अंदर कर उपजोन ग्वालियर को सूचित करेंगे। बैठक का समापन शांति पाठ के साथ किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि माता प्रसाद तायल, निर्मल सिंह चौहान एवं ग्वालियर उप जोन प्रभारी दामोदर प्रसाद लवानिया, जिला भिण्ड समन्वयक सतेन्द्र सिंह राजावत, नवनियुक्त जिला समन्वयक सुरेन्द्र सिंह चौहान, सह समन्वयक भानुप्रताप सिंह भदौरिया व सभी सदस्य, तहसील एवं जिला समन्वय समिति तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। निर्वाचन की सूचना सत्यम सोनी द्वारा दी गई।


