भिण्ड, 23 मार्च। मप्र जन अभियान परिषद (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मप्र शासन) द्वारा ब्लॉक मेहगांव के सेक्टर क्र.3 अंतर्गत ग्राम मानिकपुरा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम चौपाल, वृक्ष पूजन एवं पंछियों के लिए पानी के स्कोरे टांगें गए। कार्यक्रम में प्रो. इकबाल अली, ब्लॉक समन्वयक जयप्रकाश शर्मा एवं नवांकुर संस्था प्रतिनिधि श्यामसुंदर त्यागी उपस्थित रहे।
जल संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व को जन-जन तक पहुँंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मानिकपुरा द्वारा एक महत्वपूर्ण ग्राम चौपाल बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक समन्वयक जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान 19 मार्च से 30 जून तक तीन चरण में संचालित किया जा रहा है, जिसमें प्रथम चरण जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम (19 से 27 मार्च), द्वितीय चरण जल स्रोत सेवा संगम कार्यक्रम (28 मार्च से 4 जून) एवं तृतीय चरण बावड़ी उत्सव कार्यक्रम (5 जून से 30 जून ) होंगे। जिसका उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना एवं स्थानीय स्तर पर जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित करना है। चौपाल द्वारा ग्रामीणों के साथ जल संरक्षण के महत्व, वर्षा जल संचयन के उपाय, भूजल स्तर को बढ़ाने के तरीके तथा प्राकृतिक जल स्त्रोतों के संरक्षण के बारे में विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्य वक्ता प्रो. इकबाल अली ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल का अधिकतम संचयन, भूजल स्तर में वृद्धि तथा जल स्त्रोतों का संरक्षण करना है। इस प्रकार के सामूहिक प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक सिद्ध होंगे, जो भविष्य में संभावित जल संकट को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जब समाज के सभी वर्ग एक साथ मिलकर किसी उद्देश्य के लिए कार्य करते हैं, तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है। जल संरक्षण की दिशा में यह पहल निश्चित ही भविष्य के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगी और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित जल संसाधन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर संकल्प लिया गया एवं पंछियों के लिए पानी के सकोरे टांगे गए। आभार प्रेस बटन समिति के अध्यक्ष पान सिंह ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में एक सैकड़ा से अधिक लोगों की भागीदारी रही।
Sunday, August 2
BREAKING
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत


