ग्वालियर, 24 मार्च। व्हीआईएसएम ग्रुप आफ स्ट्डीज के अंतर्गत संचालित नर्सिंग एवं पैरामेडिकल महाविद्यालय में विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य टीबी (क्षय रोग) के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना और इसके समय पर उपचार के महत्व को समझाना था। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के पूजन से हुई। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में नर्सिंग एवं पैरामेडीकल के विद्यार्थियों ने अलग-अलग नाट्यों की प्रस्तुति दी। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने टीबी के कारण, लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में सरल और प्रभावी तरीके से जानकारी दी। उन्होंने संदेश दिया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, लेकिन समय पर जांच और सही इलाज से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। नाटक में यह भी दर्शाया गया कि समाज में फैली भ्रांतियों और डर के कारण कई लोग समय पर इलाज नहीं कराते, वह झाड़-फूक पर ज्यादा भरोसा करके बीमारी को गंभीर बना लेते है। नाटक के माध्यम से छात्रों ने सभागार में उपस्थित अन्य विद्यार्थियों से अपील की कि वे टीबी के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार पूरा इलाज लें एवं इसके लिए अन्य लोगों को जागरूक करें।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं संस्थान के प्रबंधन ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि युवाओं के माध्यम से इस तरह के संदेश तेजी से आम लोगों तक पहुंचते हैं। इसके साथ ही कार्यक्रम में टीबी से बचाव के उपायों जैसे साफ-सफाई, पौष्टिक आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच पर भी जोर दिया गया। छात्रों ने लोगों को यह भी समझाया कि सरकार द्वारा टीबी के इलाज की सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। अंत में सभी ने मिलकर टीबी मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर संस्थान की चेयरपर्सन सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डॉ. प्रज्ञासिंह सहित समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यगण एवं स्टाफ मौजूद रहा।
Sunday, August 2
BREAKING
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत


