भिण्ड, 24 मार्च। मप्र शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड द्वारा युवा संगम (रोजगार, अप्रेंटिस तथा स्वरोजगार) मेला का आयोजन 25 मार्च को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में किया जाएगा।
जिसमें क्विक आईटी सालूशन इन कंटलजेंसी ग्वालियर, नीडेक प्रालि नीमराना राजस्थान, एक्सिक बैंक एवं कोटक बैंक गुड़गांव, गोतम सोलर प्रालि हरियाणा, ग्रेट आग्रेनिक डायमंड प्रालि सागर, एलआईसी भिण्ड, भारत पे मर्चेन्ट चंबल संभाग भिण्ड, चेकमेट सिक्योरिटी ग्वालियर, एसआरएफ मालनपुर, जमुना आटो पार्ट्स मालनपुर, कोसमोस प्रालि गुजरात, एमपीएम केवीवी सीएल भिण्ड एवं न्यू मैक्स स्किल एण्ड मेनेजमेंट प्रालि अलवर राजस्थान, आई सेक्ट इंदौर, सिनोवा गैस ट्रांसमिशन प्रालि राजकोट, पेरेंट कंपनी द्वारा नि:शुल्क शिक्षित आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदक साक्षात्कार के समय 10वीं/ 12वीं एवं स्नातक की मूल अंक सूची एवं अपने समस्त मूल-प्रमाण पत्र सहित एवं पासपोर्ट साइज के तीन फोटोग्राफ लेकर आएं। प्लेसमेंट ड्राइव उपस्थित होने वाले युवकों को कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
Monday, June 1
BREAKING
- आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए हम सबको निभाने होंगे दायित्व : मंत्री शुक्ला
- मंत्री शुक्ला ने किसान भाइयों के साथ किया मन की बात का सामूहिक श्रवण
- अंतर्राष्ट्रीय कथाव्यास ठाकुर पहुंचे दंदरौआ
- प्रकर्ष फाउण्डेशन ने भीषण गर्मी में जरूरतमंद परिवारों को बांटे पानी के मटके
- विशुद्ध सागर महाराज ससंघ का नगर में हुआ ऐतिहासिक मंगल प्रवेश
- श्रीमद् रामकथा में शिव कथा का महत्व बताया, भोलेनाथ ने पार्वती को अंग में विराजमान किया
- सीटू की एकता, संघर्ष, शहादत के 56 साल पूर्ण
- भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अधिकारियों का प्रवास संपन्न

