भिण्ड, 25 मार्च। डीआईजी/ एसपी डॉ. असित यादव व एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन एवं सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में देहात थाना प्रभारी मुकेश शाक्य के नेतृत्व में पुलिस ने पांच हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी दो मामलों में फरार था।
जानकारी के अनुसार 27 मई 2025 को ग्राम धरई में खेत पर बने ट्यूवबैल पर आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी कर रहा था, पुलिस द्वारा दबिश देने पर शराब को वहीं छोड़कर दोनों आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए। पुलिस द्वारा मौके से देशी शराब व वियर की केन कुल 54 लीटर अवैध शराब जब्त की गई थी। साथ ही पुलिस ने फरार आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी एक अन्य मारपीट के भी अपराध में फरार था। जिसमें एक आरोपी को थाना देहात पुलिस द्वारा 25 मार्च को मुखबिर की सूचना पर से भुजपुरा रेलवे पुल के नीचे से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। आरोपी आदतन अपराधी है जिस पर पूर्व में भी अपराध पंजीबद्ध है। मामलों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु एसपी भिण्ड द्वारा पांच हजार हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी देहात मुकेश शाक्य, उपनिरीक्षक अजय यादव, बलराम यादव, प्रधान आरक्षक विनोद सगर, गुरूदास सोही, बृजेश, दिलीप कुमार, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, महेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


