– भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी : विधायक शर्मा
– प्रशिक्षण महाअभियान लहार एवं असवार मण्डल का समापन
भिण्ड, 25 मार्च। भारतीय जनता पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान लहार एवं असवार मण्डल में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू एवं चंबल संभाग के भाजपा संगठन मंत्री डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव विशेष रूप से मौजूद रहे।
समापन सत्र में विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू ने राज्य सरकार की योजनाओं को समझाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने युवाओं महिलाओं और किसानों सर्व समाज गरीब मजदूर के विकास की चिंता करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर की दिशा से जोड़ने का कार्य किया है। हम सब कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर से संकल्प लेकर जाएं कि सरकारी योजना का लाभ अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक दिलाने के लिए अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निर्वाह करते हुए कार्य करेंगे तो निश्चित ही हम अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे।
संगठन मंत्री डॉ. यादव ने असवार मण्डल के सत्र में सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार कई योजनाओं का संचालन कर रही है। हमारी सरकार जनहितैषी है और सब के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के समर्पण भाव से चलता है। आज पूरे विश्व में कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। समर्पण भाव से काम करने वाले हमारे कार्यकर्ता योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचते हैं। जब संगठन हमारा मजबूत होगा तब हम अपनी योजनाओं को और विस्तार से आगे बढ़ा सकेंगे।
सोनी मण्डल में प्रशिक्षण का समापन
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट ने सोनी मण्डल में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनसंघ के उत्तराधिकारी के रूप में हुई थी, जिसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी बने। यह पार्टी हिंदुत्व, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर आधारित है। 1990 के दशक में राम मन्दिर आंदोलन के बाद पार्टी ने मजबूती हासिल की और 2014 से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरी है।


