भिण्ड, 25 मार्च। युवा संगम रोजगार मेला का आयोजन शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में किया गया। जिसमें कुल 174 आवेदकों का पंजीयन किया गया। इसमें 7 कंपनियों द्वारा 122 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया गया। जिसमें प्रमोकाश प्रालि गुजरात ने 35, कौशल विकास केन्द्र ग्वालियर ने 15, एक्सिस बैंक गुड़गांव ने 5, एलआईसी भिण्ड ने 29, नीडेक पावर प्लांट प्रालि राजस्थान ने 18, चेकमेट सिक्यूरिटी ग्वालियर ने 12, गोतम सोलर प्रालि हरियाणा ने 8 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया।
भारतीय किसान संघ जिला इकाई भिण्ड की बैठक आयोजित
भिण्ड। भारतीय किसान संघ जिला इकाई भिण्ड की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भिण्ड जिले की हर तहसील में प्राकृतिक खेती जल संरक्षण और संवर्धन एवं पर्यावरण के प्रति जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें भारतीय संघ प्रत्येक तहसील में कम से कम तीन 300 किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने हेतु तैयार किया जाएगा। प्रत्येक तहसील में पौधारोपण हेतु एक-एक हजार पौधे किसानों द्वारा कराया जाएगा। प्रत्येक किसान भाइयों को कम से कम अपने घर पर एक गाय रखकर जैविक खाद तैयार करने हेतु प्रशिक्षण भी दिलवाया जाएगा। यह कार्यक्रम माह अप्रैल में प्रारंभ किया जाएगा। यह जानकारी किसान संघ भिण्ड के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाह ने दी।


