भिण्ड, 25 मार्च। प्राचीन हरिहरेश्वर बड़ी माता मन्दिर पर नगर की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए बोए गए जवारे लेकर श्रद्धालु करौली धाम (कैला देवी मन्दिर) के लिए रवाना हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार सात दिन पूर्व यह जवारे बोए गए थे, जिनकी आज सुबह गाजे-बाजे के साथ पूरे नगर में यात्रा निकाली गई। इसके बाद दोपहर में सभी भक्त जवारे लेकर बस द्वारा करौली धाम के लिए रवाना हो गए। जहां पहुंचने के बाद तड़के सुबह माता को जवारे अर्पित किए जाएंगे। इस दौरान लगभग एक सैकड़ा महिला एवं पुरुष भक्त करौली के लिए रवाना हुए हैं। नवरात्रि पर्व के चलते करौली में कैला देवी मन्दिर तक वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित चल रहे हैं। जिसके चलते बड़े वाहनों को काफी दूर पार्क करवाया जा रहा है। इसकी वजह से जवारे लेकर गए श्रद्धालुओं को लगभग दस किमी दूर बस पार्क करके पैदल ही माता के दरबार में पहुंचना पड़ेगा।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


