भिण्ड, 26 मार्च। शहर के सिटी पैलेस के सभागार में विगत शाम नवरात्रि महोत्सव के दौरान श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह समारोह के अंतर्गत आध्यात्मिक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर दशरथ सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में कवि प्रदीप वाजपेई युवराज, राईन अजनबी, सतेन्द्र सिंह कुशवाह, हसरत हयात, ईशू त्रिपाठी, राधा तोमर, प्रीति भारद्वाज, रामकुमार पाण्डेय ने आध्यात्मिक रचनाओं का पाठ किया। कथा पारीक्षत सिटी पैलेस के संचालक अखिलेश पुरोहित द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कथा व्यास सेवाराम उपाध्याय शास्त्री मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजक नितिन दीक्षित ने एवं संचालन कवि अंजुम मनोहर ने किया। इस अवसर पर कवियों को शाल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में गौरव भारद्वाज एडवोकेट ने कार्यक्रम के आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया।
Friday, October 2
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


