भिण्ड, 26 मार्च। देहात थाना भिण्ड पुलिस द्वारा अपराधियों पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डीआईजी/ एसपी डॉ. असित यादव व एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन में एवं सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुकेश शाक्य के नेतृत्व में देहात थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 6 वर्ष से फरार 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 13 अक्टूबर 2020 को ग्राम बारांकला निवासी फरियादी ने थाने में शिकायती की कि मेरे गांव के चार व्यक्तियों ने जमीनी विवाद के ऊपर से मारपीट कर गाली गलौज किया तथा मेरे भाई के सीने में गोली मार दी। जिस पर से आरोपियों के विरुद्ध धारा 307, 294, 506, 34 भादंवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। घटना के पश्चात एक आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था, शेष तीन आरोपी घटना दिनांक से फरार थे। जो कहीं बाहर रहकर गुजर बशर करने लगे। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव द्वारा 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। जिसमें एक आरोपी को थाना देहात भिण्ड पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर उसके घर के सामने ग्राम बारांकला से गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी देहात मुकेश शाक्य, उपनिरीक्षक अजय यादव, बलराम यादव, प्रधान आरक्षक गुरुदास सोही, आरक्षक फिरोज खान, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, भूपेन्द्र तोमर, महेन्द्र यादव, राधा पचौरी, अजय भदौरिया, अवधेश चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


