Author: Jagran Today

भिण्ड, 29 मार्च। गोहद चौराहा स्थित मुक्तिधाम में विकास कार्यों को लेकर 29 मार्च को दानदाताओं और समाजसेवियों की बैठक आयोजित की गई। जिसका नेतृत्व मुक्तिधाम संरक्षक तिलक सिंह बौहरे ने किया, जिसमें जेपी अग्रवाल की प्रमुख भूमिका रही। बैठक में निर्णय लिया गया कि राजा हरिश्चंद्र परिवार एवं भगवान शंकर की मूर्तियों का निर्माण एवं स्थापना कार्य 30 अप्रैल से पहले पूरा किया जाएगा। जानकारी के अनुसार मूर्तियां जयपुर से बनकर 20 अप्रैल तक पहुंच जाएंगी। विकास कार्यों में बदलाव के साथ अंतिम निर्णय पहले प्रस्तावित कार्यों में संशोधन करते हुए निर्णय लिए गए कि मूर्तियों के लिए आरसीसी…

Read More

भिण्ड, 29 मार्च। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित साइक्लोथॉन रैली में पुलिस, छात्र और आमजन की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। मालनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सोनी ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और युवाओं एवं नागरिकों को स्वस्थ रहने और एकता का संदेश दिया। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में आयोजित इस साइक्लोथॉन की शुरुआत शनिवार सुबह उत्साहपूर्ण माहौल में हुई। साइकिल रैली में छात्रों, समाज सेवियों तथा नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों के साथ साइकिल चलाते हुए कार्यक्रम का नेतृत्व किया। साइकिल रैली मालनपुर थाने से एसआरएफ…

Read More

-31 मार्च को सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं पूर्ववत खुलेंगे भिण्ड, 29 मार्च.मनीष दुबे। मप्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल के पत्र 29 मार्च 2026 के अनुपालन तथा जनभावनाओं और स्थानीय परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने जिला भिण्ड हेतु पूर्व में घोषित महावीर जयंती के सार्वजनिक अवकाश में संशोधन किया है। कैलेंडर वर्ष 2026 हेतु घोषित अवकाशों की सूची में महावीर जयंती के उपलक्ष्य में 31 मार्च मंगलवार को घोषित अवकाश के स्थान पर अब संपूर्ण भिण्ड जिले में 30 मार्च सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। 31 मार्च मंगलवार को सभी शासकीय कार्यालय…

Read More

– पूर्व सैनिक संघ अध्यक्ष से मारपीट करने वाले थाना प्रभारी पर नहीं हुई कार्रवाई – आईजी चंबल जोन से मिलेंगे वरिष्ठ सैनिक संगठन पदाधिकारी भिण्ड, 29 मार्च। भूतपूर्व सैनिकों के साथ भिण्ड जिले में अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही है, पूर्व सैनिक संघ जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर राकेश सिंह कुशवाह के साथ मारपीट करने वाले मिहोना थाना प्रभारी के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, ना ही किसी तरह का मारपीट का प्रकरण दर्ज हुआ। दूसरी तरफ कल्याण पुरा अटेर विधानसभा अंतर्गत 11 महीने पूर्व 15 अप्रैल 2025 को वयोवृद्ध पूर्व सैनिक हरिदास दैपुरिया की पत्नी सुशीला देवी…

Read More

📝राधाकृष्ण यादव 📞9039037110 मौ, 29 मार्च। पूर्व नपाध्यक्ष मरजाद सिंह यादव की चाची, अनार सिंह यादव शिक्षक, मीना यादव, मुकेश यादव की माताजी कैलाशी बाई पत्नी सीताराम सिंह यादव लोहरपुरा मौ का गत दिवस आकस्मिक निधन हो गया। वे लगभग 78 वर्ष की थीं और अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर वार्ड वासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में कन्हैया लाल यादव पूर्व सरपंच, अशोक सिंह यादव, राजा यादव, सज्जन सिंह यादव, डॉ. रणवीर सिंह, गब्बर सिंह यादव, हीरा सिंह यादव आदि प्रमुख हैं।

Read More

गोहद, 29 मार्च। गोहद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शेरपुर निवासी डॉ. कमलेश मल्होत्रा ने अपनी बच्ची की शादी में आने वाली बारात की बिंदौली लिए एसपी डॉ. असित यादव से पुलिस सहायता की मांग की है। डॉ. कमलेश मल्होत्रा ने एसपी आवेदन देते हुए बताया कि 10 अप्रैल को उनकी बच्ची की शादी है जिसकी बारात में गांव में कोई उपद्रव ना हो, इसलिए बारात को सुरक्षा प्रदान की जाए। आवेदक का कहना है कि बारात की बिंदोली जिस रास्ते से होकर गुजरेगी उसे मुख्य मार्ग पर शराब का ठेका पड़ता है जहां गांव के शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है।…

Read More

– गोरमी के महदोली बंबा के पास हुई दुर्घटना भिण्ड, 29 मार्च। गोरमी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में मोटर सायकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार राहुल पुत्र ज्ञानसिंह उम्र 20 वर्ष और आकाश सिंह पुत्र शिवनारायण सिंह सकवार उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सुनारपुरा (कुंदनपुरा) शनिवार रात करीब 9 बजे मोटर साइकिल से पोरसा की ओर से अपने गांव के लिए वापस लौट रहे थे। इसी दरम्यान गोरमी…

Read More

– अटेर थाना क्षेत्र के निवारी गांव की घटना भिण्ड, 29 मार्च.मनीष दुबे। जिले के अटेर थाना क्षेत्र में निवारी गांव के हार में रविवार को खेत पर काम के दौरान पत्नी झटका मशीन के करंट की चपेट में आ गई। पत्नी को करंट से बचाने के प्रयास में पति की जान चली गई। जानकारी के अनुसार निवारी गांव निवासी विरोचन कुशवाह अपनी पत्नी सकुंतला के साथ खेत पर कटाई करने गए थे। इसी दौरान खेत में लगी झटका मशीन में अचानक करंट आ गया, जिसकी चपेट में सकुंतला आ गई। पत्नी को तड़पता देख विरोचन ने बिना अपनी जान…

Read More

भिण्ड, 29 मार्च। जिले के मिहोना थाना क्षेत्र अंतर्गत ररी गांव में रविवार को सरसों की थ्रेसिंग के दौरान हादसे में एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, ररी गांव निवासी संतोष पुत्र मातादीन शर्मा 48 वर्ष अपने खेत में सरसों की फसल की थ्रेसिंग करवा रहे थे। इसी दौरान थ्रेसर मशीन में सरसों का बंडल सही तरीके से नहीं जा रहा था। किसान ने उसे पैर से अंदर धकेलने की कोशिश की, तभी अचानक थ्रेसर मशीन ने उनके पैर…

Read More

भिण्ड, 29 मार्च। जिला आपूर्ति अधिकारी भिण्ड ने सभी मैरिज गार्डन, होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को सूचित कर कहा है कि घरेलू उपयोग हेतु प्रदत्त गैस सिलेंडर का उपयोग व्यावसायिक समारोह गतिविधियों में किया जाना प्रतिबंधित है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 1955 के प्रावधानों के अंतर्गत घरेलू गैस सिलेण्डर का उपयोग केवल घरेलू प्रयोजनों के लिए ही मान्य है। इसका व्यावसायिक उपयोग करना उक्त आदेश का उल्लंघन है। घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर के दुरुपयोग को लेकर कंडिका…

Read More