- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– एकमुश्त जमा करने पर सरचार्ज में मिलेगी 90 प्रतिशत तक की छूट भिण्ड, 30 मार्च। मप्र सरकार की समाधान योजना 2025-26 का द्वितीय व अंतिम चरण 31 मार्च तक लागू है। योजना में शामिल होकर लाभ उठाने के लिए अब केवल आज का दिन शेष हैं। इस दौरान तीन माह से अधिक के बकायादार उपभोक्ताओं को एकमुश्त राशि जमा करने पर 90 प्रतिशत तक सरचार्ज में छूट का लाभ दिया जा रहा है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि पिछले साल 3 नवंबर से शुरू हुई समाधान योजना 2025-26 में शामिल होकर लाखों बकायादार उपभोक्ताओं ने…
– अग्नि सुरक्षा मेले में जनसंवाद हुआ कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने ली जानकारी – विषय विशेषज्ञों ने अग्नि सुरक्षा के संबंध में दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्वालियर, 30 मार्च। छोटी-छोटी सावधानियों से अग्नि दुर्घटना से बचा जा सकता है। इसके लिए हम सबको अपने-अपने घरों, दुकानों और संस्थानों में अग्नि सुरक्षा उपकरण लगाकर उसको संचालित करने की प्रक्रिया समझना जरूरी है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने सोमवार को अग्नि सुरक्षा मेले में जन संवाद कार्यक्रम में नागरिकों से चर्चा करते हुए यह बात कही। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन के माध्यम से नागरिकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के…
ग्वालियर, 30 मार्च। स्मार्ट सिटी डवलपमेंट कॉर्पोरेशन की 40वीं बोर्ड बैठक में शहर के अधोसंरचना और सौंदर्यीकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सोमवार को मोती महल स्थित स्मार्ट सिटी सभागार में आयोजित बैठक में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं एवं डिपॉजिट वर्क की शेष राशि से प्रस्तावित नई परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। कलेक्टर एवं बोर्ड की अध्यक्ष रुचिका चौहान ने सचिन तेंदुलकर रोड के निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि इस सड़क के सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना तैयार कर उसे मूर्तरूप दें। निर्भया कैफे की निविदा प्रक्रिया शीघ्र…
ग्वालियर, 30 मार्च। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता आरएलएस मौर्य को अपनी शासकीय सेवा पूर्ण करने पर विभागीय अधिकारियों ने भावभीनी विदाई दी। मुख्य अभियंता कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधीक्षक यंत्री व्हीके छारी, सेवानिवृत वरिष्ठ अधिकारी केके सारस्वत, कार्यपालन यंत्री बीबीएस चौधरी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। विभाग के वरिष्ठ सेवानिवृत अधिकारी सारस्वत ने कहा कि मौर्य ने अपनी मेहनत व लगन के साथ कई बड़ी परियोजनाओं को बहुत ही अच्छी तरह से न केवल पूर्ण किया बल्कि उनका क्रियान्वयन भी सफलतापूर्वक किया है। उनका कार्यकाल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के…
– एक अप्रैल से प्रारंभ होगा नवीन शिक्षण सत्र ग्वालियर, 30 मार्च। एक अप्रैल से नवीन शिक्षण सत्र प्रारंभ हो रहा है, नवीन शिक्षण सत्र में बिना पाठ्य पुस्तक एवं नोट बुक के आने वाले छात्रों को विघालय में आने से नहीं रोका जाएगा। इसके साथ ही छात्र को अपना अध्ययन कार्य करने दिया जाएगा। कलेक्टर रुचिका चौहान के आदेश पर यह निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी ने जारी किए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी ने सभी शासकीय एवं अशासकीय विघालयों को निर्देश दिए हैं कि एक अप्रैल से नवीन शिक्षण सत्र प्रारंभ हो रहा है, ऐसे में…
– राकेश अचल ईरान के खिलाफ अमेरिका और इसराइल के सैन्य अभियान को आज पूरा एक महीना हो गया, लेकिन युद्ध विराम की कोई सूरत नजर नहीं आ रही, उल्टे खाड़ी में नए मोर्चे खुलने लगे हैं। इससे युद्ध और खतरनाक होने की आशंका बढ़ गई है। गत दिवस यमन से इसराइली इलाके की ओर मिसाइलें दागी गईं। 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ हमले शुरू होने के बाद से ईरान ने न केवल इसराइल के, बल्कि अमेरिका के सहयोगी खाड़ी देशों के खिलाफ भी जवाबी हमले किए हैं। दूसरी तरफ इसराइल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ अपने हमले…
– सगरा में पं. दीनदयाल दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन भिण्ड, 29 मार्च। विधानसभा क्षेत्र के नयागांव ऊमरी मण्डल की ग्राम पंचायत सागरा में विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को उद्घाटन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्वलित करते हुए माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ने पूर्व जिला महामंत्री धर्मसिंह भार्गव ने की। विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि हमारी विचारधारा में राजनीति करना…
भिण्ड, 29 मार्च। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी बूथ क्र.179 में जिला संगठन प्रभारी हमीर सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों को सुनते हुए, राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण और भी प्रबल हुआ। मन की बात के हर शब्द में देशभक्ति की भावना और जनसेवा का संदेश भिण्ड भाजपा कार्यालय में सुनते हुए मन गर्व से भर उठा। प्रधानमंत्री की ‘मन की बातÓ सुनते हुए नए भारत के निर्माण का संकल्प और भी दृढ़ हुआ। भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी जिला अध्यक्ष…
– तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित भिण्ड, 29 मार्च.मनीष दुबे। आगामी 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर होने वाले जिला एवं मंडल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर पार्टी जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिला संगठन प्रभारी हमीर सिंह पटेल, पार्टी जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया की मौजूदगी में कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए जिला टोली का गठन किया गया। जिसमें संयोजक जिला महामंत्री बजरंग सिंह भदौरिया, सह संयोजक जिला उपाध्यक्ष तरुण शर्मा, सह संयोजक जिला उपाध्यक्ष पिंकी शर्मा, सह संयोजक जिला मंत्री सुभाष राठौर एडवोकेट को बनाया गया…
भिण्ड, 29 मार्च। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड अनुभूति गुप्ता की अध्यक्षता में नालसा एवं सालसा की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु शासन के विभिन्न विभागों के समन्वय से सेवा भारती वृद्धाश्रम, वायपास रोड भिण्ड में शनिवार को मेगा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मेगा शिविर में जिला अस्पताल के चिकित्सक के सहयोग से वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित हितग्राहियों स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाईयों का वितरण किया गया तथा सामाजिक न्याय…

