- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
-आध्यात्मिक कवि सम्मेलन का आयोजन 31 की शाम होगा भिण्ड, 29 मार्च। जनपद भिण्ड के ग्राम बबेड़ी के हनुमान मन्दिर पर कथा वाचक देवेन्द्र चौहान रामायणी के सानिध्य में आयोजित त्रिदिवसीय हनुमत कथा में 31 मार्च मंगलवार से 2 अप्रैल गुरुवार तक दोपहर एक बजे से शाम 5 तक आयोजित होगा। कार्यक्रम संयोजक बृजेन्द्र सिंह कुशवाह ने बताया कि प्रथम दिन शाम 8 बजे से 11 बजे तक आध्यात्मिक कवि सम्मेलन एवं भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। कवि स मेलन में अंजुम मनोहर, प्रदीप वाजपेई युवराज, डॉ. गजेन्द्र सिंह परमार, शिवराम सिंह शलभ, राधा तोमर, डॉ. शशिबाला…
– मंत्री नारायण सिंह व तोमर एवं सांसद कुशवाह पहुंचे मेले में – जिले वासियों से की अग्नि सुरक्षा मेले का लाभ उठाने की अपील – 31 मार्च तक लगा रहेगा अग्नि सुरक्षा मेला ग्वालियर, 29 मार्च। ग्वालिय मेले में शुरू हुआ अग्नि सुरक्षा मेला पहले ही दिन से अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) मेला शहरवासियों के आकर्षण का केन्द्र बन गया है। शहर ही नहीं ग्रामीण अंचल के निवासी भी अग्नि सुरक्षा मेले में पहुंचकर अग्नि दुर्घटना से बचने की बारीकियां सीख रहे हैं। साथ ही मेले में मिल रही विशेष छूट पर अग्नि सुरक्षा उपकरण भी खरीदकर ले जा…
– राकेश अचल मप्र की ही नहीं देश की बेहया राजनीति की ये सबसे सुंदर तस्वीर है, इस तस्वीर में अतीत के कट्टर शत्रु वर्तमान के मित्र नजर आ रहे हैं। एक तरफ हैं देश के एक चर्चित पूर्व राजघराने के प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया और दूसरे हैं बजरंगदल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया हैं। मप्र की राजनीति में ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया को बिना पानी पिए सामंतवादी कहकर कोसने वाले जयभान सिंह पवैया को हाल ही में मप्र सरकार ने मप्र वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाकर राजनीति में पुनर्वासित किया है। भाजपा ने जयभान सिंह पवैया…
– न्यायाधीश और एसडीओपी ने चलाई साइकिल, राष्ट्रीय एकता के नारे लगाए भिण्ड, 28 मार्च.मनीष दुबे। पुलिस मुख्यालय भोपाल मप्र के तत्वावधान में सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में दो साल तक निरंतर कार्यक्रम आयोजित करने के क्रम में शनिवार को सुबह 8 बजे एक वृहद साइकिल मैराथन (साइक्लोथॉन) का आयोजन जिला पुलिस बल भिण्ड एवं जिला भिण्ड के समस्त थाना स्तर द्वारा डीआईजी/ एसपी डॉ. असित यादव एवं एएसपी संजीव कुमार पाठक के निर्देशन में किया गया। साइक्लोथॉन रैली लहार रोड पुलिस लाइन भिण्ड से प्रारंभ होकर इन्दिरा गांधी चौराहा इटावा रोड पर सिटी कोतवाली परिसर…
– सिटी कोतवाली भिण्ड पुलिस ने की कार्रवाई भिण्ड, 28 मार्च। शहर कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को रेल्वे स्टेशन के बाहर बिजली घर के सामने गिरफ्तार उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है। जानकारी के अनुसार फरियादिया ने 13 जनवरी को थाने में सूचना दी कि मैं अपने पति के साथ दवा लेने गई थी घर वापस आई तो पता चला कि मेरी लड़की उम्र 18 साल बिना बताए घर से चली गई है। उक्त सूचना पर से थाना सिटी कोतवाली भिण्ड में गुमइंसान क्र.01/26 कायम कर जाच में लिया…
– जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न भिण्ड, 28 मार्च। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड महेन्द्र सिंह चौहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड डॉ. जेएस यादव, समस्त बीएमओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने निर्देश दिए कि एबीसीडी सर्वे के तहत सभी आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति, महिला और बच्चों की जांच सुनिश्चित करें। एबीसीडी सर्वे के माध्यम से एनीमिया, डायबिटीज, उच्च रक्तचाप और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का जल्द पता लगाया जा सकेगा।…
– शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित भिण्ड, 28 मार्च। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता सुधार एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने छात्रों की अपार आईडी के स्टेटस की बारीकी से जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि शत-प्रतिशत छात्रों की अपार आईडी बनाई जाए। उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक शत-प्रतिशत प्रवेश होना चाहिए। संकुल प्राचार्य सुनिश्चित…
– जन अभियान परिषद की जल संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित भिण्ड, 28 मार्च। मप्र जन अभियान परिषद विकास खण्ड भिण्ड द्वारा जल संरक्षण के महत्व को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन पावनपथ समाज सेवा जन कल्याण समिति के तत्वावधान में संपन्न हुआ। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य लोगों को जल की महत्ता के प्रति जागरूक करना और जल संरक्षण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. शिवप्रताप सिंह भदौरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू…
भिण्ड, 28 मार्च। एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच) के तहत मिशन प्रबंधन इकाई द्वारा जिला स्तरीय किसान कार्यशाला का आयोजन कम्युनिटी हॉल, एमजेएस कॉलेज के पास भिण्ड में किया गया। जनपद पंचायत भिण्ड की अध्यक्ष सरोज बघेल एवं अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय ने कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। सहायक संचालक उद्यानिकी सहित विभिन्न अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे। कार्यशाला में उद्यानिकी फसलों की उन्नत खेती तकनीकों पर विस्तृत चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने फसलों में कीट-रोग प्रबंधन, उद्यानिकी फसलों के महत्व एवं भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।…
भिण्ड, 28 मार्च। भूकंप आपदा जोखिम प्रबंधन एवं ध्वस्त संरचना, खोज एवं बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत शा. आईटीआई भिण्ड में दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। दोनों दिन प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के एमजेएस कॉलेज के प्रोफेसर, विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के डॉक्टर, जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र के सदस्य, पुलिस विभाग, होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के लगभग 80 से अधिक प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान आपदा प्रबंधन की मूल जानकारी, भूकंप से बचाव के उपाय…

