-31 मार्च को सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं पूर्ववत खुलेंगे
भिण्ड, 29 मार्च.मनीष दुबे। मप्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल के पत्र 29 मार्च 2026 के अनुपालन तथा जनभावनाओं और स्थानीय परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने जिला भिण्ड हेतु पूर्व में घोषित महावीर जयंती के सार्वजनिक अवकाश में संशोधन किया है। कैलेंडर वर्ष 2026 हेतु घोषित अवकाशों की सूची में महावीर जयंती के उपलक्ष्य में 31 मार्च मंगलवार को घोषित अवकाश के स्थान पर अब संपूर्ण भिण्ड जिले में 30 मार्च सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। 31 मार्च मंगलवार को सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं पूर्ववत खुले रहेंगे।
जीव दया संदेश यात्रा का होगा आयोजन
भगवान महावीर स्वामी के 2626 वे जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में सकल जैन समाज द्वारा सोमवार 30 मार्च को सुबह 8 बजे जीव दया संदेश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए अजीत जैन ने बताया कि यात्रा जीव दया स्थल गौरी सरोवर से प्रारंभ होकर, हाउसिंग कॉलोनी, गोल मार्केट, सदर बाजार, परेड चौराहा होते हुए जिला अस्पताल पहुंचेगी।


