📝राधाकृष्ण यादव 📞9039037110
मौ, 29 मार्च। पूर्व नपाध्यक्ष मरजाद सिंह यादव की चाची, अनार सिंह यादव शिक्षक, मीना यादव, मुकेश यादव की माताजी कैलाशी बाई पत्नी सीताराम सिंह यादव लोहरपुरा मौ का गत दिवस आकस्मिक निधन हो गया। वे लगभग 78 वर्ष की थीं और अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर वार्ड वासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में कन्हैया लाल यादव पूर्व सरपंच, अशोक सिंह यादव, राजा यादव, सज्जन सिंह यादव, डॉ. रणवीर सिंह, गब्बर सिंह यादव, हीरा सिंह यादव आदि प्रमुख हैं।


