भिण्ड, 30 मार्च। जनपद पंचायत अटेर की ग्राम पंचायत लावन में सीईओ जिला पंचायत भिण्ड वीरसिंह चौहान एवं सरपंच, उपयंत्री, सचिव एवं ग्रामीण जनों द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब की साफ-सफाई एवं तालाब का गहरीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया।
जिला पंचायत सीईओ वीरसिंह चौहान ने बताया कि जितने भी पुराने तालाब, कुंआ, बावड़ी का संरक्षण जरूरी है, जिससे जल स्तर बढ़ेगा एवं पशु पक्षियों को पानी पीने की व्यवस्था होगी। सभी पंचायतों में कार्य शुरू किए जाएंगे जिसमें सभी की जनभागीदारी आवश्यक है। उन्होंने जनपद मेहगांव की ग्राम पंचायत महाराजपुरा में ग्राम पंचायत भवन का निर्माण कार्य एवं मांगलिक भवन का निर्माण कार्य का अवलोकन किया।
Friday, October 2
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


