भिण्ड, 30 मार्च। केन्द्र की बीजेपी सरकार द्वारा रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि एवं अपर्याप्त उपलब्धता, डीजल पेट्रोल की कमी एवं बिजली दरों में वृद्धि को लेकर नगर एवं शहर ब्लॉक कांग्रेस ने गोल मार्केट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार रणजीत सिंह कुशवाह को ज्ञापन दिया।
इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने रसोई गैस की कीमत बढ़ाकर आमजन की कमर तोड़ दी है, इससे देश के अंदर में महंगाई चरम पर है, गरीब आमजन का जीना मुश्किल हो गया है, इसी के साथ देश में गैस सिलेण्डर एवं डीजल पेट्रोल की भारी कमी है, लोगों को अपने सारे काम काज छोड़कर लाइनों में लगकर घरेलू गैस सिलेण्डर एवं डीजल, पेट्रोल लेना पड़ रहा है। बीजेपी सरकार के अच्छे दिन वाली बात खोखला साबित हो रही है।
पूर्व अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि देश में घरेलू सिलेण्डर महंगे कर दिए गए हैं और व्यावसायिक सिलेण्डरों की भारी कमी है। इससे लोगों को चूल्हे जलाकर खाना बनाना पड़ रहा है। इससे लोगों को अपना जीवन यापन करने में परेशानी हो रही है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे हैं, दूसरी तरफ मप्र की सरकार ने आगामी एक अप्रैल से बिजलीदरों में वृद्धि का आदेश जारी कर दिया है। इससे आम लोगों पर असर पड़ेगा और उनके मासिक खर्च में वृद्धि होगी, इससे साबित होता है कि भाजपा की नीतियां जन विरोधी है।
नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने कहा कि हाल ही में बीजेपी सरकार ने डीजल, पेट्रोल की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत बढ़ने पर 10 रुपए की एक्साइज ड्यूटी कम की है, अगर यही एक्साइज ड्यूटी 2021 से कम की गई होती तो इसका लाभ भारत की जनता को मिलता, लेकिन बीजेपी सरकार आम जनता को लाभ देना नहीं चाहती, बीजेपी सरकार केवल अडानी, अंबानी को लाभ देती है। इसी प्रकार बिजली दरों में भी वृद्धि कर रही है, प्रदेश में 7 रुपए 50 पैसे यूनिट बिजली आम जनता को दे रही है, जबकि अन्य राज्यों को 3 रुपए 80 पैसे प्रति यूनिट की बिजली बेच रही है, मप्र की मोहन यादव सरकार भी आमजन की हितैषी नहीं है।
ज्ञापन में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर के दामों में की गई वृद्धि को वापस लेने, शहर में कालाबाजारी रोकने एवं मप्र सरकार द्वारा बढ़ाई जा रही बिजली की दरों को वापस लेने की मांग की गई। इस अवसर पर बाबा भगवान दास सेंथिया, मनोज दैपुरिया, रामहर्ष सिंह कुशवाह, रेखा भदौरिया, पानसिंह बाबूजी, हलीम पठान रामजी लाल शाक्य, शिवशंकर भदौरिया, पार्षदगण रामअवतार सिंह भदौरिया, गोविन्द राजावत, छोटेसिंह नरवरिया, रामहेत शाक्य, हिम्मत सिंह हरिऔध, बलराम जाटव, आशुतोष शर्मा, विवेक पचौरी, राजेन्द्र यादव, रामप्रकाश जाटव, बलराम जाटव, मुकेश गर्ग, संजीव बरुआ, प्रमोद दीक्षित पीसी, दर्शन सिंह तोमर, दीपू दुबे, कुलदीप भारद्वाज, अजय जैन, देवेन्द्र चतुर्वेदी, हरिशंकर तिवारी, प्रेमशंकर तिवारी, वकील खान, मोहर सिंह जाटव, पिंटू शर्मा, ब्रजेश जैन, मनोज जैन मामा, सोमेश शर्मा, प्रतीक चौहान, चुंटाई शर्मा, चांद मुन्ना खान, गिरिराज भारद्वाज, नाइक पठान, साहीब खान, अनस पठान, सिराजुद्दीन खान, सानु अमजत खान, बॉबी तोमर, ध्रुव राजावत, नमन सीरोठिया, शंकर जैन आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Tuesday, March 31
BREAKING
- महावीर गंज में बन रही सड़कों की गुणवत्ता से समझौता नहीं : विधायक कुशवाह
- भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर निकली रथ यात्रा
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने जीव दया संदेश यात्रा को किया रवाना, जियो और जीने दो का दिया संदेश
- मालनपुर में महावीर जयंती पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान महावीर
- महावीर जयंती पर गोहद में निकली भव्य रथ यात्रा
- महावीर जयंती पर सेवा भारती ने गोहद में लगाया रक्तदान शिविर
- भाजपा सरकार में बेतहाशा बढ़ती महंगाई की मार से आमजन का जीवन संकट में : बघेल
- गैस सिलेण्डर और बिजली दरों की वृद्धि को लेकर नगर एवं शहर कांग्रेस ने दिया धरना


