भिण्ड, 30 मार्च। बढ़ती महंगाई, गैस सिलेण्डर के मूल्य में वृद्धि एवं अपर्याप्त उपलब्धता, बिजली दरों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी तथा पेट्रोल-डीजल की कमी के विरोध में ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में कांग्रेसजनो ने सोमवार को गोरमी तिराहा बीएसएनएल ऑफिस से पुरानी कचहरी मेहंगाव तक विशाल रैली निकाली एवं प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार मेहंगाव राजकुमार नागोरिया को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि वर्तमान में भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आमजन पहले से ही महंगाई से बुरी तरह से त्रस्त है, ऐसे में गैस सिलेण्डर के दामों में वृद्धि ,बिजली दरों में बढ़ोतरी और पेट्रोल-डीजल की कमी ने जनता का जीवन और अधिक कठिन बना दिया है। उज्ज्वला योजना का कोई लाभ नहीं मिल रहा है, गैस सिलेण्डर की बड़े पैमाने पर ब्लैकमेलिंग की जा रही है, आमजन गैस सिलेण्डर को ब्लैक में तीन-चार हजार रुपए में लेने को मजबूर हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, ऐसे में बेतहाशा बढ़ती महंगाई के कारण आमजन का जीना दूभर हो रहा है। प्रदेश सरकार निरंतर कर्ज पर कर्ज लेकर जनता पर बेवजह बोझ डालती जा रही है, जबकि प्रदेश में कोई विकास कार्य नहीं किया जा रहा है और जनता की गाड़ी कमाई को प्रदेश की भाजपा सरकार अपने ऐशो आराम के लिए बेवजह खर्च करने में लगी है।
इस अवसर पर राहुल सिंह भदौरिया, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सेवादल ब्रजकिशोर मुदगल कल्लू, मेहगांव ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह निगम, गोरमी ब्लॉक अध्यक्ष संजीव शर्मा, किसान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया, ब्रजेन्द्र सिंह भदौरिया कल्लू, मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी, डॉ. सुल्तान सिंह नरवरिया, इलियास मोहम्मद, राजवीर सिंह बघेल, रामजीलाल वाल्मीकि रामा, बदन सिंह राठौर, नरेश सिंह राठौर, ओमप्रकाश, राजवीर राठौर, मोहर सिंह इंदौरिया, जगदीश खन्ना, रामजीलाल, संदीप बघेल, विवेक जमोर, अभिषेक मोर्य, जबर सिंह कुशवाहा, बल्लू पाल, मनीष शिवहरे के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Friday, October 2
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


