भिण्ड, 03 अप्रैल। देहात थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बाराकलां में एक युवक की आत्म हत्या के मामले में पुलिस ने जांच के बाद सुसाइड नोट के आधार पर फरियादी की शिकायत पर चार आरोपियों के विरुद्ध धारा 108, 3(5) बीएनएस आत्म हत्या दुष्प्रेरण का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बाराकलां में मृतक मंशाराम नरवरिया पुत्र बलवीर सिंह कोचिंग सेंटर में पढ़ाता था। कोचिंग को लेकर उसका विवाद रामवीर सिंह भदौरिया, राजवीर, सौरभ एवं राकेश निवासीगण भिण्ड से हो गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक ने आरोपियों द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के कारण आत्महत्या कर ली थी। जिसका जिक्रा मृतक ने सुसाइड नोट में किया है। पुलिस ने जांच के उपरांत उसके पिता फरियादी बलवीर सिंह नरवरिया उम्र 55 साल की शिकायत पर चारों आरोपियों के विरुद्ध आत्महत्या दुष्प्रेरण का मामला दर्ज कर लिया है।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


