भिण्ड, 03 अप्रैल। जिले के रौन थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम मेहदा से अज्ञात चोर मोटर साइकिल चुरा ले गया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर चोर की पतारशी शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार फरियादी राजे पुत्र बाबू खान उम्र 48 साल निवास ग्राम मेंहदा ने पुलिस को बताया कि एक अप्रैल को अपनी स्पलेण्डर मोटर साइकिल क्र. एम.पी.30 जेड.एफ .6222 से खेत पर गया था, जहां उसने खेत के किनारे गुलाब के कुआ के सामने मोटर साइकिल खड़ी कर दी और खेत में काम करने लगा। जब वह वापिस आया तो उसकी वाइक नहीं मिली, जिसे कोई अज्ञात चोर ले जा चुका था।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


