Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा

May 28, 2026

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, May 31
BREAKING
  • शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
  • हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
  • मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
  • अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
  • खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
  • बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
  • मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
  • ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन हुआ हिंसक, 10 गाड़ियां फूंकी

नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन हुआ हिंसक, 10 गाड़ियां फूंकी

Jagran TodayBy Jagran TodayApril 14, 2026

– पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, लंबा जाम लगा
– सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर श्रमिक कर रहे प्रदर्शन

नोएडा, 13 अप्रैल। सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आंदोलन सोमवार सुबह अचानक हिंसक हो गया। मदरसन समेत छह कंपनियों के श्रमिक पिछले तीन दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन मांगों पर सुनवाई न होने से आक्रोश बढ़ता गया और हालात बिगड़ गए। नाराज प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में आग लगा दी, पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शन के चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित हुआ।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना नोएडा फेस-2 क्षेत्र की है, जहां सुबह करीब 200 से अधिक कर्मचारी सड़कों पर उतर आए और पथराव शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों और बसों में आग लगा दी, जिसमें करीब 10 गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस टीम पर भी कर्मचारियों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस की एक गाड़ी को पलट दिया गया और उसमें रखे सामान को बाहर फेंक दिया गया।
मदरसन कंपनी के बाहर शुरू हुआ यह प्रदर्शन धीरे-धीरे हिंसक रूप लेता गया। कर्मचारियों ने कंपनी परिसर के अंदर भी पत्थर फेंके। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की। कर्मचारियों का यह हंगामा केवल फेज-2 तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सेक्टर 15 नोएडा, सेक्टर 62 नोएडा और सेक्टर 1 नोएडा में भी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कई स्थानों पर श्रमिक सड़क पर बैठ गए, जिससे लंबा जाम लग गया और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारियों और औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ प्रमुख सचिव श्रम एमकेएस सुंदरम की बैठक हुई थी, जिसमें कर्मचारियों की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद समाधान न निकलने पर स्थिति बिगड़ गई।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने मीडिया को बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन श्रमिकों को समझाने की कोशिश कर रहा है और जरूरत पड़ने पर न्यूनतम बल का प्रयोग कर शांति व्यवस्था बनाए रखी जा रही है। इसी के साथ ही प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

Post Views: 52
Jagran Today
  • Website

Related Posts

शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा

May 28, 2026

कच्छ से 1180 करोड़ की कोकीन जब्त, तीन विदेशी गिरफ्तार, एक फरार

May 27, 2026

पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे, कई राजनेताओं ने दी बधाई

May 26, 2026

जिमखाना जीमने की सरकारी जिद

May 26, 2026

विकास भी, विरासत भी के मंत्र के साथ देश अपनी ऐतिहासिक धरोहरों को दे रहा नया सम्मान : सिंधिया

May 25, 2026

66 साल पहले गणनाओं से निकली विनाशकारी तारीख, दुनिया के लिए बेहद खतरनाक होगी 13 नवंबर

May 19, 2026

Comments are closed.

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
551966
Views Today : 884
Who's Online : 2
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.