भिण्ड, 15 अप्रैल। ग्राम पंचायत चरथर, मानपुरा में आयोजित ग्रामसभा के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। एमपीवीएचए-यूनिसेफ के सहयोग से जन्म से लेकर 9 से 12 माह तक बच्चों का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित कराने वाले परिवारों को पंचायत द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सरपंच रामवरण सिंह कुशवाह, ओमवीर सिंह चौहान ने इन परिवारों को प्रशंसा पत्र एवं स्वास्थ्य किट प्रदान कर उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर एमपीवीएचए-यूनिसेफ के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुमित सिंह यादव ने ग्रामसभा को संबोधित करते हुए टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों को समय पर सभी टीके लगवाना उन्हें गंभीर बीमारियों से बचाने का सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को अपने बच्चों का पूर्ण टीकाकरण कराने का संकल्प दिलाया और साथ ही अपील की कि जो परिवार अभी तक टीकाकरण से वंचित हैं, उन्हें भी जागरूक कर इस अभियान से जोड़ा जाए।
कार्यक्रम में सरपंच, सचिव, सहायक सचिव, सीएचओ, एएनएम, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित एफआईसी परिवारों की सक्रिय भागीदारी रही। ग्रामसभा के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की इस पहल को ग्रामीणों ने सराहना की।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


