भिण्ड, 15 अप्रैल। महिला एवं बाल विकास विभाग भिण्ड द्वारा नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत पदयात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने पदयात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा शा. उत्कृष्ट उमावि क्र.एक भिण्ड से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौराहे भिण्ड पर समापन हुआ।
पदयात्रा में महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लिया। सभी ने नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के संदेशों को लेकर नारे लगाए और बैनर-स्लोगन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का प्रचार किया। पदयात्रा के दौरान महिलाओं के अधिकारों, बाल विवाह रोकथाम, घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग भिण्ड अंजू तोमर ने बताया कि यह आयोजन जिलेभर में महिला उत्थान के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। पखवाड़े में जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


