भिण्ड, 15 अप्रैल। मौ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों द्वारा इस संबंध में थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई है।
जानकारी के अनुसार पदम परिहार उम्र 44 वर्ष निवासी सेवढ़ा रोड नए थाने के पीछे वार्ड क्र.13 मौ 11 अप्रैल को सुबह 7:30 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गए, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस घटना के बाद परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। मौ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर गुमशुदा व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही आमजन से भी सहयोग की अपील की गई है कि यदि किसी को पदम परिहार के बारे में कोई जानकारी मिलती है या वे कहीं दिखाई देते हैं, तो तुरंत उनके परिजनों या नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें।
Thursday, June 18
BREAKING
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
- मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित
- जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
- शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ
- आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी : भरत चतुर्वेदी
- ग्रुप कमाण्डर जैथलिया ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण


