भिण्ड, 15 अप्रैल। परहित समाजसेवा संस्था और लैण्ड स्टिक ने गोदरेज के सहयोग से सजग कार्यक्रम के तहत मालनपुर क्षेत्र के इकहारा, सिंघवारी, लहचूरा का पुरा में पौधारोपण अभियान चलाया गया। जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाना और लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम का संचालन परहित समाजसेवा संस्था से कोऑर्डिनेटर हिमांशु राजावत, सुपर वाईजर रेखा भदौरिया, फैसिलैटर अरुणा धाकड़ के नेतृत्व में किया गया। अभियान के दौरान तीनों गांव में 150 पौधे रोपे गए, जिनमें 100 अमरूद के पौधे एवं 50 छायादार और धार्मिक महत्व के पौधे जैसे पीपल और बरगद आदि।
अमरूद के पौधों को ग्रामीणों के घरों और उनके आसपास लगाया गया जिससे भविष्य में उन्हें पोषण युक्त फल प्राप्त हो सकें और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिले। वहीं पीपल और बरगद के पौधों को मन्दिर, विद्यालयों तथा अंबेडकर पार्क जैसे सार्वजनिक स्थलों पर रोपित के गए, ताकि आने वाले समय में पेड़ छाया और शुद्ध वायु प्रदान कर सकें। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं एवं युवाओं और ईको क्लब के बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। इस प्रकार का आयोजन न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक हैं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने का भी एक प्रभावी माध्यम बन रहा है। संस्था से रेखा भदौरिया ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


