– बीईओ/ बीआरसी कार्यालय भिण्ड का किया निरीक्षण
भिण्ड, 15 अप्रैल। डिप्टी कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक भिण्ड महेन्द्र सिंह सौजन्या ने बुधवार को बीईओ/ बीआरसी कार्यालय भिण्ड का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय बीईओ/ बीआरसीसी भिण्ड को एक सप्ताह का समय देते हुए निर्देशित किया कि लंबित साईकिलें वितरित करें, अनुपयोगी सामग्री हटाएं, साफ-सफाई, रिकार्ड व्यवस्थित कराकर कार्यालय व्यवस्थित करें। कार्यालय के समस्त कर्मचारी सौंपे गए दायित्वों का निर्वाहन कर अपना-अपना कार्य पूर्ण करें।


