भिण्ड, 15 अप्रैल। माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षा के घोषित परिणाम में जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। जिले के आठ छात्रों ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है, वहीं जिले का परीक्षा परिणाम 57.28 प्रतिशत रहा।
8 छात्रों ने हाईस्कूल में बाजी मारी
आरपीएस सेंट्रल हाईस्कूल भिण्ड की छात्रा अंशू गुप्ता पुत्री राकेश गुप्ता ने 494 अंक प्राप्त कर प्रदेश में छठवां एवं शा. हाईस्कूल जाखौली के वेदप्रकाश कौरव पुत्र रविशंकर कौरव ने 493 अंक हासिल कर सातवां स्थान हासिल किया है। इसी प्रकार टीडीएस अकादमी मेहगांव की छात्रा दृष्टि सिंह राठौर पुत्री योगेश सिंह राठौर, अग्रवाल विद्या मन्दिर भिण्ड के छात्र अनुराग शर्मा पुत्र अजय शर्मा एवं शा. बालक उमावि गोरमी के छात्र दिव्यांश पुत्र कदम सिंह ने 491 अंक प्राप्त कर नौवां स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा शा. उत्कृष्ट उमावि क्र.एक भिण्ड की छात्रा निराली बघेल पुत्री शिवसिंह बघेल, शा. कन्या स्कूल गोरमी की मोहिनी जाटव पुत्री रामबिहारी, शा. सांदीपनि उमावि कनावर भिण्ड के छात्र विशाल सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह ने 490 अंकों के साथ दसवां स्थान पाकर प्रदेश की मेरिट सूची में जगह बनाई है। विद्यार्थियों की इस सफलता पर शिक्षकों और अभिभावकों ने प्रसन्नता जाहिर की है।
हायर सेकेण्डरी परीक्षा में चार छात्राएं प्रदेश सूची में
माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्ड्री परीक्षा में भिण्ड जिले की चार छात्राओं ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है, जबकि जिले का कोई भी छात्र इस सूची में अपना नाम दर्ज नहीं करा पाया। हायर सेकेण्डरी परीक्षा में भिण्ड जिले का कुल परिणाम 65.09 प्रतिशत रहा।
बोर्ड द्वारा जारी सूची के अनुसार गणित समूह में शा. कन्या उमावि मेहगांव की छात्रा कु. नितेश गुर्जर पुत्री रघुराज सिंह ने 485 अंक पाकर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया है। कस्तूरी देवी कन्या उमावि भिण्ड की छात्रा गुनगुन शाक्य पुत्री दिलीप सिंह शाक्य ने 484 अंक प्राप्त कर नौवां एवं शा. उमावि आलमपुर की छात्रा सुहानी पाठक पुत्री अशोक पाठक ने 483 अंक पाकर दसवां स्थान हासिल किया है। वाणिज्य समूह में शा. उत्कृष्ट उमा क्र.एक की छात्रा सोनम देवी पुत्री पुष्पेन्द्र सिंह ने 483 अंक पाकर आठवां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया है।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


