भिण्ड, 15 अप्रैल। जल जीवन मिशन के अंतर्गत मंगलवार को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग भिण्ड द्वारा विकास खण्ड लहार, रौन, भिण्ड, मेहगांव, गोहद एवं अटेर के विभिन्न ग्रामों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। उक्त ग्राम सभाओं में संबंधित ग्राम पंचायतों को नलजल योजना विधिवत रूप से हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम में सहायक यंत्री, उपयंत्री, जिला सलाहकार, विकास खण्ड समन्वयक सरपंच, सचिव एवं ग्राम वासियों की सक्रिय सहभागिता रही। साथ ही, विभिन्न ग्रामों में जल परीक्षण हेतु फील्ड टेस्ट किट एवं रिफिल का वितरण किया तथा जल परीक्षण संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त ग्रामवासियों को योजना के सुचारू रूप से संचालन, संधारण एवं रखरखाव के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
Saturday, August 1
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


