-एक साल बाद भी रिटायर्ड सूबेदार की पत्नी के हत्यारों का नहीं लगा सुराग
– कार्रवाई नहीं हुई तो 15 दिन बाद डीजीपी के दर पर देंगे दस्तक
भिण्ड, 15 अप्रैल। जिले के अटेर थाना अंतर्गत कल्याणपुरा गांव में एक साल पूर्व भूतपूर्व सैनिक हरिदास दैपुरिया की पत्नी की चोरों ने हत्या कर दी थी और घर का जेवर सब सामान लूट गया था। जिसके विरोध में इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन द्वारा बुधवार बड़े हनुमान मन्दिर से पीड़ित सैनिक के परिवार के साथ भूतपूर्व सैनिकों ने रैली निकाल कर एसपी को ज्ञापन दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष वेटर्न जोगिंदर सिंह सेंगर ने कहा कि जरूरत पड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी इस मुद्दे को उठाएंगे। ग्वालियर से आए ग्वालियर जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर रामअवतार सिंह ने ज्ञापन पढ़ते हुए भिण्ड एसपी से पूछा आखिर क्या वजह रही जो अपराधी एक साल से पकड़े नहीं गए। रैली में पीड़ित परिवार की महिलाएं, बच्चे भी शामिल रहे। इस अवसर पर इंडियन वेटर्न ऑर्गेनाइजेशन सैनिक संगठन के संभागीय अध्यक्ष सूबेदार मेजर सुरेश सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष भिण्ड सूबेदार मेजर शिवबहादुर सिंह भदौरिया, कैप्टन राधेश्याम दंडोतिया, श्यामसुंदर शुक्ला, सूबेदार मेजर एसपी राठौर, सूबेदार धर्मेन्द्र सिंह कचोगरा, सूबेदार मेजर पुरंदर सिंह गुर्जर, जेएस परमार, सूबेदार चौ. दीपक सिंह गुर्जर, उत्तम सिंह मावई, कैप्टन भूपेन्द्र सिंह गुर्जर, मनोज सिंह भदौरिया, सूबेदार जितेन्द्र सिंह तोमर, गोहद ब्लॉक अध्यक्ष महेश करारिया, सूबेदार जनक सिंह जाटव, कैप्टन कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया, धर्मेन्द्र सिंह राजावत, राजेश राजावत भरौली, प्रीतम प्रजापति, रामलखन सिंह राठौर, सूबेदार प्रदीप सिंह राजावत, सूबेदार मेजर रविन्द्र शर्मा, जलसिंह राजावत, मुन्नालाल जोशी, सूबेदार चंद्रपाल सिंह भदौरिया, सुरेन्द्र सागर शर्मा, सूबेदार अनंतराम प्रजापति, कैप्टन कालीचरण शर्मा, राजवीर सिंह तोमर, कैलाश सिंह भदौरिया सांकरी, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, ओंकार सिंह भदौरिया, रामअवतार सिंह राजावत, धर्मराज सिंह तोमर, कैप्टन राधेश्याम शर्मा, सूबेदार मेजर रनकेन्द्र सिंह राजावत, सूबेदार दिनेश शर्मा, कैप्टन शिवकेश भदौरिया, सूबेदार राकेश सिंह भदौरिया, कैप्टन नरेश सिंह परमार, पवन सिंह परमार, सूबेदार रविन्द्र सिंह तोमर, विनोद सिंह तोमर अंबाह, संजय सिंह भदौरिया, धीरेन्द्र सिंह तोमर अध्यक्ष अंबाह, सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, गिरेन्द्र सिंह, निरंजन सिंह चौहान, मुनीम सिंह भदौरिया, सुरेश सिंह भदौरिया, इंद्रपाल सिंह परमार, सीताराम शर्मा, आरएस शर्मा बमनपुरा सहित सैकड़ों भूतपूर्व सैनिक शामिल रहे।


