भिण्ड, 17 अप्रैल। प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा भिण्ड पंकज ध्वज मिश्रा के मार्गदर्शन में खनिज व पुलिस टीम द्वारा विगत दिनों में खनिज मिट्टी एवं गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 5 डंपरों को जब्त कर पुलिस थाना गोहद, झांकरी एवं मेहगांव में सुरक्षार्थ खड़े किए गए।
इसी प्रकार गणेश विश्वकर्मा खनिज निरीक्षक व टीम द्वारा शुक्रवार को ग्राम सिलौली तहसील गोरमी में खनिज मिट्टी के अवैध उत्खनन में संलिप्त एक जेसीबी को जब्त कर पुलिस थाना गोरमी में सुरक्षार्थ रखा गया। जब्तशुदा वाहनों पर मप्र खनिज अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण एवं व्यापार नियम 2022 के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की जाकर कलेक्टर न्यायालय को प्रेषित की जाएगी।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


