– विधायक नरेन्द्र सिंह ने किए पुरस्कार वितरण
भिण्ड, 17 अप्रैल। निराला रंग विहार मेला परिसर में स्व. देशराज सिंह भदौरिया स्मृति में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम पुरुष वर्ग में इंदौर, महिला वर्ग में भिण्ड कॉर्पोरेशन को 21-21 हजार रुपए नगद और शील्ड, मेडल, टी शर्ट प्रदान कर पुरस्कृत किया।
इसी प्रकार उपविजेता टीम पुरुष वर्ग में ग्वालियर जिला और महिला वर्ग में टिमरनी टीम को 15-15 हजार रुपए का इनाम प्रदान किया। तृतीय स्थान पर पुरुष वर्ग में भिण्ड जिला और ग्वालियर एकेडमी टीमों को 5100-5100 रुपए नगद इनाम राशि प्रदान किए तथा तृतीय स्थान पर महिला वर्ग में जबलपुर और सतना एकेडमी को भी 5100-5100 रुपए की राशि प्रदान की। इसी क्रम में पुरुष वर्ग में बेस्ट रेडर तथा बेस्ट डिफेंडर सौरभ इंदौर और शिवराज गुर्जर ग्वालियर, बालिका वर्ग में बेस्ट रेडर ताशु राजपूत इमारती और बेस्ट डिफेंडर कुसुम गौड़ गोहद भिण्ड को शील्ड मेडल प्रदान किया। इस मौके पर नगर पालिका के पार्षदगण, कर्मचारी, खिलाड़ी, रेफरी, आम नागरिक उपस्थित रहे।


