भिण्ड, 17 अप्रैल। देहात थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-719 पर इटावा रोड स्थित डिड़ी गांव के पास शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस से जा भिड़ी। दुर्घटना में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बस में सवार एक छात्र भी चोटिल हुआ है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से शादी समारोह में शामिल होकर ग्वालियर लौट रहे आनंद सक्सेना अपने परिवार के साथ ईको कार में सवार थे। जैसे ही वाहन दीनपुरा डिड़ी पुल के पास नेशनल हाईवे-719 पर पहुंचा, तभी कार सड़क किनारे खड़ी एक स्कूल बस में जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार तेज थी और चालक नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह हादसा हुआ।
दुर्घटना में आनंद सक्सेना, उनकी पत्नी ममता सक्सेना 35 वर्ष, पुत्र लक्ष्य 13 वर्ष, ज्ञानेन्द्र सक्सेना सहित कार चालक जसवंत 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। वहीं स्कूल बस में सवार कक्षा पांचवीं का छात्र युवराज भदौरिया उम्र 10 वर्ष भी इस दुर्घटना में घायल हुआ है। उसके सिर में चोट आई है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Saturday, April 18
BREAKING
- स्टैनफोर्ड के कोड इन प्लेस 2026 में आदित्य का चयन
- विधायक ने 2.50 करोड़ की लागत से नाला निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
- 28 लाख कीमती 138 किलो गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार
- डंपर के टायर में हवा भरते समय कम्प्रेशर फटा, दुकानदार घायल
- खड़ी स्कूल बस से टकराई कार, एक छात्र सहित 6 लोग घायल
- मिट्टी एवं गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 5 वाहन जब्त
- मेला परिसर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित
- निर्धन कन्या के विवाह हेतु किए उपहार भेंट


