भिण्ड, 17 अप्रैल। शहर के मेला वायपास रोड पर हाथी गड्ढा इलाके में शुक्रवार दोपहर पंचर की दुकान पर कम्प्रेसर फटने से दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर के लिए रैफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार राजहोली निवासी जगदीश पुत्र मिट्ठूलाल रजक उम्र 55 साल मेला ग्राउण्ड के पास हाथी गड्ढा क्षेत्र में काफी समय से पंचर की दुकान संचालित कर रहे हैं। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वे एक डंपर के टायर में हवा भरते समय कम्प्रेसर में अधिक दबाव बनने से वह अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाके के बाद कम्प्रेसर के टुकड़े उछलकर सीधे जगदीश के हाथ और पैर पर लगे, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


