भिण्ड, 26 अप्रैल। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड केएस बारिया के मार्गदर्शन में उप जेल गोहद में विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मप्र उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के मुख्य संरक्षक ने वर्चुअल माध्यम से किया।
इस विशेष जेल लोक अदालत कार्यक्रम में अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति गोहद आरती अतुल शुक्ला, न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड अनुभूति गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं पीठासीन अधिकारी विशेष जेल लोक अदालत गोहद सुरभि धीरज सिंह, खण्डपीठ सदस्य धर्मेन्द्र श्रीवास्तव अधिवक्ता गोहद, सहायक जेल अधीक्षक गोहद हेम सरिता मिंज एवं जेल में पदस्थ अन्य अधिकारी, कर्मचारी व विचाराधीन बंदी उपस्थित रहे। जिन्होंने वर्चुअल माध्यम से उपस्थित होकर शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


