- केन्द्रीय मंत्री सिंधिया और सोनोवाल ने एक साथ कार-पूलिंग कर दिया ईंधन संरक्षण का संदेश
- ग्रामीण भारत, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण की नई कथा ‘उड़ चल अपने देश’
- 15 दिन में वैधानिक जानकारी मिले अन्यथा सरकार के खिलाफ होगा महाअभियान
- डिप्टी कलेक्टर ने दीनपुरा स्कूल का किया निरीक्षण
- मोहर्रम पर्व सद्भाव के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं : कलेक्टर
- ग्वालियर से शव पहुंचते ही परिजनों का फूटा गुस्सा, गोहद चौराहे पर लगाया जाम
- साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु भिण्ड जिले में ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान का शुभारंभ
- कांग्रेस का नया कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ शुरू
Author: Jagran Today
– राकेश अचल शांति के प्रेमियों के लिए मध्यपूर्व में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग के 39वें दिन सीजफायर यानि युद्ध विराम होने की खबर पुरसुकून हो सकती है, लेकिन असल सवाल ये है कि क्या ये सीजफायर स्थाई है या इसके पीछे कोई डर है, दबाव है या सिर्फ ये एक ड्रामा है? मध्य पूर्व में 27-28 फरवरी की दरम्यानी रात इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर हमला कर जंग का ऐलान किया था। एक महीने से ज्यादा वक्त से चल रही जंग में तीनों पक्षों के अरबों-खरबों डालर स्वाहा हो चुके हैं। बड़े पैमाने…
📝पण्डित दीपक चौधरी 📞 9826231755 ।। ।त्रिपुर। चण्डी।। १।। परम सौभाग्य की बात है कि श्रीविद्या के महनीय क्रम में “श्री त्रिपुरचण्डी” ग्रंथ की मातृका नेपाल से हमें प्राप्त हुई। इसी ग्रंथ का दूसरा नाम “श्री उग्रचण्डीश्वर तन्त्र” भी है। इसमें वर्णित ३० अध्यायों में भगवती राजराजेश्वरी ललिता त्रिपुरसुंदरी की कथा निबद्ध है। यह कथा मूल रूप से त्रिपुरा रहस्य ग्रंथ से ली गई है। लेकिन इसका पाठ और प्रयोग विधि अद्भुत है। संपूर्ण ग्रंथ ३० अध्यायों में लिखा गया है। इसमें दुर्गा सप्तशती की तरह प्रथम मध्यम और उत्तम, तीन चरित्रों में भगवती ललिता त्रिपुरसुंदरी की…
इंफाल, 07 अप्रैल। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां ट्रोंगलाओबी अवांग लेइकाई इलाके में मंगलवार तड़के हुए एक भीषण बम विस्फोट में दो मासूम बच्चों की जान चली गई। इस दुखद हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में भारी तनाव व्याप्त है और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हैं। जानकारी के अनुसार यह शक्तिशाली विस्फोट रात लगभग 1:05 बजे एक रिहायशी घर के भीतर हुआ। उस वक्त घर में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ सो रही थी। धमाका इतना…
– एसपी एवं एएसपी ने दी बधाई भिण्ड, 07 अप्रैल। जिले के ग्राम पंचायत चौकी निवासी पंचायत सचिव प्रमोद कांकर के पुत्र स्वदेश कांकर अभी हाल ही में यूपीपीसीएस में डीएसपी पद पर चयनित हुए हैं। वे डीएसपी बनने के बाद अपने गांव पहुंचे तो उनका ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। वहीं उन्होंने भिण्ड पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव एवं एएसपी संजीव पाठक से भी मुलाकात की। एसपी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्वदेश कांकर ने युवाओं से अपील की कि आप भी लगन से पढ़ाई करते रहें, सफलता जरूर मिलेगी।
– मुख्य मार्गों से जुड़ें 240 मजरा-टोले, जिपं अध्यक्ष ने दी स्वीकृति भिण्ड, 07 अप्रैल। जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया ने जिले के समग्र विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री मजरा-टोला योजना एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (चतुर्थ चरण) के तहत 240 सड़कों को स्वीकृति प्रदान की है। इन सड़कों की लंबाई लगभग 310 किमी होगी, जिससे जिले के ग्रामीण अंचलों में बसे मजरा-टोलों को सीधा सड़क संपर्क मिल सकेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया का यह निर्णय ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। योजना के तहत करीब 240 मजरा-टोले मुख्य…
– विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 पर सुप्रयास का आयोजन भिण्ड, 07 अप्रैल। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन ने विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 पर दुनिया के लोगों से विज्ञान का समर्थन करने का आह्वान करते हुए थीम दी है- ‘स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहेंÓ। भारत में मिथकों और अंधविश्वासों से आम जनता को सावधान करके ही हम स्वास्थ्य के लिए एकजुट होकर विज्ञान के साथ खड़े हो सकते हैं। यह बात पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनोद सक्सेना ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर को विवेकानंद नर्सिंग कॉलेज में सामाजिक संस्था सुप्रयास द्वारा आयोजित में कही।…
– डायल-112 के जवानों ने पहुंचाया अस्पताल भिण्ड, 07 अप्रैल। जिले के बरोही क्षेत्रांतर्गत पडौरा रोड पर अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे डायल-112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में मंगलवार को सुबह 10:20 बजे मिली कि बरोही क्षेत्रांतर्गत पडौरा रोड पर अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलने पर तत्काल बारोही थाना क्षेत्र में तैनात…
भिण्ड, 07 अप्रैल। जिले में संचालित 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड डॉ. जेएस यादव के निर्देशन एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ. डीके शर्मा के नेतत्व में जिला क्षय केन्द्र भिण्ड में मंगलवार को जिला चिकित्सालय भिण्ड में पदस्थ काउंसलर सीमा जैन एवं संगम कुमारी द्वारा आज टीबी मरीजों के प्रति सहयोग को दर्शाते हुए 21 टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान किऐ। इस अवसर पर जिला क्षय अधिकरी डॉ. डीके शर्मा ने बताया कि जिले में टीबी मरीजो को पोषण सहायता प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को नि-क्षय…
भिण्ड, 07 अप्रैल। जिला परिवहन अधिकारी के सख्त निर्देश पर चेक पॉइंट भिण्ड टीम ने मंगलवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्कूल बसों पर चालानी कार्रवाई करते हुए एक लाख 22 हजार 500 रुपए का राजस्व वसूला गया। चेकिंग के दौरान प्रधान आरक्षक राजेश तोमर, आरक्षक राजकुमार, यूसुफ खान एवं चेक पॉइंट का समस्त होमगार्ड सैनिक स्टाफ मौजूद रहा।
– जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर ने की जनसुनवाई भिण्ड, 07 अप्रैल। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीरसिंह चौहान ने जिले के विभिन्न अंचलों से आए 69 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय ने भी जनसुनवाई की। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर ने गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज, विद्युत बिलों में सुधार, हैण्डपंपों का संधारण, पेंशन, सड़क दुघर्टना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं, बीपीएल राशन कार्ड एवं जमीन पर कब्जा से…

