Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा

May 28, 2026

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, May 31
BREAKING
  • शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
  • हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
  • मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
  • अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
  • खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
  • बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
  • मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
  • ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » दिशा बैठक में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा

दिशा बैठक में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा

Jagran TodayBy Jagran TodayApril 27, 2026

– हर योजना के समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
– मेडिकल कैम्प के रिकार्ड से लेकर 3500 करोड़ सिंचाई योजना तक सिंधिया ने गिनाई उपलब्धियां और तय की आगे की रूपरेखा
– लखपति दीदी के संकल्प से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता शिवपुरी, दो हजार महिलाओं को मिलेगा रोजगार
– जिला अस्पताल में 200 बिस्तरों के मातृ एवं शिशु विंग से होगा विस्तार

शिवपुरी, 26 अप्रैल। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को शिवपुरी में आयोजित दिशा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले में चल रहे विकास कार्यों की गहन समीक्षा की और उसके पश्चात प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी में विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, प्रशासनिक अमले एवं सभी सहयोगी संस्थाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही बड़े परिणाम संभव हो रहे हैं।
जल स्त्रोतों की सफाई और स्थायी समाधान पर फोकस
सिंधिया ने बताया कि चांदपाठा, माधव सागर और साख्या सागर में जलकुंभी की समस्या पर व्यापक चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि लगभग 85-90 प्रतिशत सफाई कार्य मशीन के मदद से पूर्ण हो चुका है, शेष 10-15 प्रतिशत कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा। सिंधिया ने निर्देश दिए कि अस्थाई और स्थाई दोनों समाधान तैयार किए जाएं, ताकि भविष्य में सीवेज और गंदा पानी इन जल स्त्रोतों में प्रवेश न कर सके।
सिंचाई परियोजनाओं से किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ
सिंधिया ने बताया कि सनकाटा माध्यम सिंचाई परियोजना से 4500 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और 22 गांवों शिवपुरी और पिछोर विधान सभा को लाभ मिलेगा। उन्होंने पाइपलाइन की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए। बिजरोनी सिंचाई योजना (27 करोड़) से 450 हेक्टेयर क्षेत्र को लाभ मिलेगा, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण और फॉरेस्ट क्लीयरेंस को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि लोअर ओर मेजर लिफ्ट सिंचाई परियोजना लगभग 3500 करोड़ की है, जिससे एक लाख हेक्टेयर भूमि और शिवपुरी के 213 गांव लाभान्वित होंगे। इस परियोजना के तहत 347 एमसीएम पानी उपलब्ध होगा, जिसमें 26 एमसीएम पेयजल और 320 एमसीएम सिंचाई के लिए होगा। सिंधिया ने इस योजना को महत्वाकांक्षी बताते हुए कहा कि इसका बांध बन गया है और कैनाल सिस्टम को नवंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और लंबित कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।
पेयजल और सीवेज परियोजनाओं में तेजी
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने बताया कि 80 करोड़ की पेयजल योजना में फीडर मेन और ओवरहेड टंकियों का कार्य पूर्ण हो चुका है। कुल 40 किमी डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन में से 8.5 किमी शेष है, जिसे मई तक पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि 62 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है और शेष राशि चरणबद्ध तरीके से जारी की जाएगी। सीवेज परियोजना की जानकारी देते हुए सिंधिया ने कहा कि 20 एमएलडी क्षमता का एसटीपी पूर्ण रूप से तैयार हो चुका है। 95 किमी सीवेज लाइन में से 83 किमी की जांच पूरी हो चुकी है, जबकि शेष 12 किमी में 2614 मैनहोल्स की जांच की जा रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि मैनहोल्स की जियो-टैगिंग कर सभी विभागों को जानकारी दी जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।
सिंधिया ने बताया कि पोहरी रेलवे ओवरब्रिज का कार्य तेजी से चल रहा है और इसे अगले वर्ष तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। चांदपाठा बांध सुदृढ़ीकरण के लिए 80 करोड़ की डीपीआर तैयार है, जिस पर राज्य सरकार से समन्वय किया जा रहा है।
स्वास्थ्य अधोसंरचना और मानव संसाधन में सुधार
मंत्री सिंधिया ने बताया कि जिला अस्पताल में 537 उपकरणों में से 400 उपलब्ध कराए जा चुके हैं और शेष 137 उपकरण शीघ्र उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एमआरआई मशीन की स्थापना पीएम केरेस के माध्यम से की जाएगी और इसके लिए आवश्यक प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि 400 बिस्तरों के अस्पताल के साथ 200 बिस्तरों के मातृ एवं शिशु विंग के विस्तार का प्रस्ताव भेजा गया है। ऑक्सीजन पाइपलाइन का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। डॉक्टरों और स्टाफ की स्थिति पर जानकारी देते हुए सिंधिया ने बताया कि एक साल पहले तक 408 स्वीकृत पदों में से 275 भरे हुए थे, जो अब बढ़कर 347 हो गए हैं। रिक्त पदों की संख्या 133 से घटकर 61 रह गई है। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में 70 से अधिक स्टाफ की नियुक्ति की गई है, जिसमें डॉक्टर, नर्सिंग, टेक्निकल और सपोर्टिंग स्टाफ शामिल हैं।
लखपति दीदी संकल्प से महिलाओं को मिलेगा आर्थिक सशक्तिकरण
सिंधिया ने बताया कि अडानी फाउण्डेशन के सहयोग से स्थापित परिधान प्रशिक्षण एवं उत्पादन केन्द्र में 160 अंतरराष्ट्रीय स्तर की मशीनों के साथ उत्पादन शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि 253 महिलाओं को दिल्ली और लगभग 200 महिलाओं को अहमदाबाद में प्रशिक्षण दिया गया है। वर्तमान में एक शिफ्ट में 160 मशीनों पर और दो शिफ्ट में लगभग 350 महिलाएं कार्य कर रही हैं। आगामी चरणों में 280 और फिर 160 मशीनें जोड़कर कुल 600 मशीनें स्थापित की जाएंगी, जिससे करीब दो हजार महिलाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक महिला की आय 12 हजार से 15 हजार रुपए प्रति माह होगी और वे लखपति दीदी बनेंगी। आगे चलकर इस इकाई को एक शेयरहोल्डर कंपनी के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें स्वयं महिलाएं मालिक बनेंगी।
मेडिकल कैम्प: रिकार्ड उपलब्धि और निरंतर फॉलो-अप
सिंधिया ने बताया कि 17 से 24 मार्च के बीच आयोजित मेडिकल कैम्प शिवपुरी के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ है, जिसे इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत करीब 3 लाख ओपीडी सेवाएं दी गईं और 3600 से अधिक सफल ऑपरेशन किए गए। सिंधिया ने विशेष रूप से बताया कि यह अभियान समाप्त नहीं हुआ है, बल्कि इसका फॉलो-अप निरंतर जारी है। लगभग तीन हजार मरीजों की पहचान कर उनके इलाज की व्यवस्था की जा रही है और 500-600 अतिरिक्त ऑपरेशन शिवपुरी, भोपाल, इंदौर और दिल्ली में किए जाएंगे। इसके लिए एक समर्पित सेंटर स्थापित किया गया है, जहां सीएमएचओ और सिविल सर्जन की निगरानी में मरीजों का नियमित फॉलो-अप हो रहा है।
अंत में सिंधिया ने कहा कि प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना ही सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूर्ण किया जाए और शिवपुरी को विकास के नए मानकों पर स्थापित किया जाए।

Post Views: 39
Jagran Today
  • Website

Related Posts

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026

खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला

May 28, 2026

बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज

May 28, 2026

मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल

May 28, 2026

Comments are closed.

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
551800
Views Today : 527
Who's Online : 4
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.