भिण्ड, 26 अप्रैल। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष में आयोजित चल समारोह को लेकर ब्राह्मण महासभा जिला भिण्ड की बैठक भगवान परशुराम मन्दिर में आयोजित की गई। जिसमें तय किया गया कि आगामी 10 मई को भगवान परशुराम का चल समारोह बड़े हनुमान मन्दिर से संतोषी माता मन्दिर, पुस्तक बाजार, परेड चौराहा, गोल मार्केट, पुराना किला, माधवगंज हाट होते हुए भगवान परशुराम मन्दिर में पहुंच कर संपन्न होगा। तत्पश्चात पूजा अर्चना की जाएगी।
बैठक में ब्राह्मण महासभा भिण्ड के संरक्षक बाबा भगवानदास सेंथिया, ओमप्रकाश पुरोहित, ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष सतीश जोशी, ब्राह्मण महासभा महिला की अध्यक्ष उमा राजौरिया, मनोज दैपुरिया, दीपक चौधरी, सरोज जोशी, सुनील चौधरी, विनीत शर्मा, प्रिंस दुवे, ज्योति बौहरे, अतुल पाठक, सुनीता शर्मा, छुटंकी समाधिया, प्रतीक पांडे, शशिकांत दुबे, नमो जोशी, संदीप पाराशर, दीपू दुबे, रविकांत शर्मा, राजू दुबे, सुनील शर्मा, माधव जोशी, सूर्यांश दुबे आदि मौजूद थे।


