भिण्ड, 29 अप्रैल। पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव, एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन एवं एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी द्वारा दिए विशेष निर्देश एवं मार्गदर्शन में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत लहार थाना पुलिस ने 4 वर्ष से अपहृत नाबलिग बालिका को जिला एटा उप्र से दस्तयाब करके उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल 2022 को थाना लहार में फरियादी ने शिकायत की थी कि उसकी 17 वर्षीय भांजी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है। जिसकी सूचना पर से थाना लहार पर अपराध क्र.93/22 धारा 363 भादंवि का पंजीवद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी शिवसिंह यादव ने अपहृत बालिका की दस्तयावी हेतु टीमें गठित कर अलग-अलग स्थानों पर लगातार तलाशी के प्रयास किए जा रहे थे, मंगलवार को अपहृत बालिका को जिला एटा उप्र से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया है। इस कार्रवाई थाना प्रभारी लहार निरीक्षक शिवसिंह यादव, उपनिरीक्षक गीता सिकरवार, आरक्षक अक्षय दीक्षित, विशाल मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह यादव, आनंद दीक्षित (सायबर सैल भिण्ड), रूबी चौहान की सराहनीय भूमिका रही।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर

