भिण्ड, 29 अप्रैल। प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भिण्ड ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर टेक्नीशियन के प्रशिक्षण शासकीय संभागीय आईटीआई भिण्ड में प्रशिक्षण प्रारंभ किए जाना हैं। इस हेतु पंजीयन संस्था में 4 मई तक किए जा रहे हैं। पंजीयन हेतु 10वीं अंकसूची, आधारकार्ड, फोटो, आईटीआई इलेक्ट्रीशियन की उत्तीर्ण अंकसूची, लाना अनिवार्य है। यह सूचना जिले की समस्त शासकीय एवं निजी आईटीआई के व्यवसाय इलेक्ट्रीशियन एवं इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक उत्तीर्ण या द्वितीय वर्ष छात्रों हेतु है। प्रशिक्षण अवधि 7 दिवस है। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी हेतु संस्था के कार्यालयीन समय में महेन्द्र सोनी प्रशिक्षण अधिकारी से संपर्क कर ली जा सकती है। प्रशिक्षण हेतु आवेदकों का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। प्रथम 30 आवेदकों को किया जाएगा, यह प्रशिक्षण निशुल्क है।
Sunday, May 31
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ

