भिण्ड, 28 अप्रैल। इन्दिरा गांधी की स्मृति में कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में निकाली जा रही इन्दिरा ज्योति यात्रा का आगमन गोरमी तिराहा मेहगांव में स्वागत हुआ। यात्रा के स्वागत एवं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भास्कर राव रोकड़े विचारक एवं चिंतक व यात्रा समन्वयक, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, योगेन्द्र सिंह तोमर समन्वयक, रामशेष बघेल जिला अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भिंड तथा ब्रजकिशोर कल्लू मुदगल यात्रा प्रभारी भिण्ड शामिल हुए।
इस अवसर पर भास्कर राव रोकड़े ने इन्दिरा गांधी के जीवन व उनके राजनीतिक योगदान और देश के प्रति उनके समर्पण पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इन्दिरा गांधी का नेतृत्व आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। यात्रा का स्वागत मेहगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह निगम, नगर अध्यक्ष बदन सिंह राठौर, प्रमोद चौधरी, राजीव कांकर, सुल्तान सिंह नरवरिया, रामहरि शर्मा, बृजेन्द्र सिंह भरौली, गजेन्द्र सिंह भदौरिया, नरेश सिंह भदौरिया, गोरमी ब्लॉक अध्यक्ष संजीव करैया, नगर अध्यक्ष सुंदर सिंह यादव, मनीष शिवहरे, पार्षद मायाराम जाटव, गुड्डू नरवरिया, राजू जाटव, जगत सिंह यादव, पूर्व नप अध्यक्ष गोरमी प्रेमसिंह सकवार, राजवीर बघेल, इलियास मोहम्मद खान, नरेश राठौर, पार्षद रामजीलाल राम, बल्लू पाल, माधव सिंह सरपंच, कृष्णगोपाल चौरसिया, महेन्द्र सिंह नरवरिया, प्रदीप मुदगल, रहित राठौर, बाचाराम पवैया, अशोक अर्गल, पंचम सिंह सरपंच, राकेश इंदौरिया, विकास शर्मा कल्लू यादव, रमणीय बंसल, महेन्द्र पवैया सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


